विज्ञापन

टॉयलेट सीट में बर्फ के टुकड़े क्यों डाल रहे हैं लोग? क्या वाकई बिना केमिकल वाला ये जुगाड़ चमका सकता है टॉयलेट सीट

Toilet Cleaning Hacks: यहां हम आपके साथ एक ऐसा देसी जुगाड़ शेयर करने वाले हैं, जो आपकी मदद कर सकता है.

टॉयलेट सीट में बर्फ के टुकड़े क्यों डाल रहे हैं लोग? क्या वाकई बिना केमिकल वाला ये जुगाड़ चमका सकता है टॉयलेट सीट
गंदी टॉयलेट सीट कैसे साफ करें?

Toilet Cleaning Hacks: अक्सर हम टॉयलेट सीट को साफ करने के लिए बाजार से तरह-तरह के केमिकल या महंगे क्लीनर खरीद के ले आते हैं, लेकिन इनका इस्तेमाल करना जितना आसान लगता है उतना होता है नहीं. मेहनत तो लगती ही है, इसी के साथ कई बार कई तरह की परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है, जैसे कभी-कभी जरूरत से ज्यादा लिक्विड डल जाता है या कभी दाग अच्छे से साफ नहीं हो पाते. क्या आपके साथ भी ऐसा ही होता है? अगर हां, तो ये स्टोरी आपके लिए ही है. यहां हम आपके साथ एक ऐसा देसी जुगाड़ शेयर करने वाले हैं, जो आपकी मदद कर सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

बर्फ कर सकती है कमाल

जी हां बर्फ, ये न सिर्फ पैसे बचाएगी, बल्कि मेहनत भी कम करवाएगी. बस आपको अपने फ्रिज से बर्फ निकालनी है और किचन से सिरका. इन दोनों की मदद से आप आसानी से टॉयलेट सीट पर लगे दाग हट सकते हैं.

कैसे करना होगा इस्तेमाल?

  • बर्फ को निकालकर किसी बाउल में डाल दें.
  • अब कम से कम 2 से 3 बड़े बर्फ के बाउल को टॉयलेट सीट के अंदर डाल दें.
  • अब ऊपर से सिरका मिला दें.
  • 5 से 10 मिनट के लिए छोड़ दें. 
  • अब फ्लश कर दें. 

किन बातों का रखना होगा ध्यान?

बर्फ की सिल्ली न लें, वे पाइप में फस सकती है.

इसे भी पढ़ें: अब नहीं करनी पड़ेगी घंटों तक सफाई, सिर्फ 5 मिनट में फ्रिज का कोना-कोना चमका देगा ये देसी जुगाड़!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com