लड्डू गोपाल की सेवा करने वाले भक्त उनकी साफ-सफाई का भी खास ध्यान रखते हैं. रोजाना पूजा के दौरान चंदन, रोली और दूसरे पूजन सामग्री के निशान मूर्ति पर लग जाते हैं या आपके लड्डू गोपाल काले पड़ गए हैं. ऐसे में घर पर मौजूद कुछ चीजों से तैयार उबटन की मदद से लड्डू गोपाल को साफ किया जा सकता है. हालांकि, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले मूर्ति की धातु और उसकी सतह को ध्यान में रखना जरूरी है.
दही और अमचूर से तैयार करें उबटन
वीडियो में आप देख सकते हैं कि सबसे पहले करीब 3 से 4 दिन पुरानी दही लें. एक कटोरी में लगभग 3 चम्मच दही डालें और इसमें 1 चम्मच अमचूर पाउडर मिलाएं. दोनों चीजों को अच्छी तरह मिलाकर उबटन जैसा मिश्रण तैयार कर लें.
यह भी पढ़ें: रोज सुबह नंगे पैर चलने के फायदे: योग गुरु हंसा योगेंद्र ने बताया सुबह नंगे पैर चलने से क्या होता है
लड्डू गोपाल पर ऐसे लगाएं
इसके अलावा, उबटन तैयार होने के बाद इसे लड्डू गोपाल की मूर्ति पर हल्के हाथों से लगाएं. करीब 3 से 4 मिनट तक धीरे-धीरे हल्के हाथ से मसाज करें. जिससे चंदन और पूजन सामग्री के दाग हटाने में मदद मिल सकती है. बहुत जोर से रगड़ने से मूर्ति की सतह खराब हो सकती है, इसलिए सावधानी रखें.
गंगाजल मिले पानी से कराएं स्नान
सफाई की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पानी में थोड़ा गंगाजल मिलाकर लड्डू गोपाल का स्नान कराएं. इसके बाद साफ और मुलायम कपड़े से मूर्ति को अच्छी तरह सुखाएं. इस घरेलू तरीके में दही, अमचूर और पानी का इस्तेमाल किया जाता है.
यह भी पढ़ें: शरीर में क्या लगाने से मच्छर नहीं काटते हैं? कौन सी गंध मच्छरों को दूर रखती है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं