बारिश का मौसम आते ही मच्छरों की परेशानी कई गुना बढ़ जाती है. रात की नींद खराब होने से लेकर डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का डर भी साथ आता है. यही वजह है कि हर साल 20 अगस्त को विश्व मॉस्किटो डे मनाया जाता है. ये दिन हमें याद दिलाता है कि मच्छरों से बचना सिर्फ आराम की बात नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी जरूरी है. अगर आप भी सोच रहे हैं कि मच्छर मारने वाली दवा कैसे बनाएं, मच्छर भगाने की देसी जुगाड़ क्या है और घर से तुरंत मच्छर कैसे भगाएं, तो ये आसान तरीके आपके बहुत काम आ सकते हैं.
शरीर में क्या लगाने से मच्छर नहीं काटते हैं?
अगर आपको सबसे ज्यादा मच्छर काटते हैं, तो नारियल के तेल में नीम का तेल मिलाकर त्वचा पर लगाने से भी मच्छर दूर रहते हैं और आपको या छोटे बच्चे को मच्छर कभी नहीं काटेंगे. शरीर पर डीट (DEET), पिकारिडिन या नींबू यूकेलिप्टस के तेल (OLE) से बने मॉस्किटो रिपेलेंट (लोशन या स्प्रे) वगैरह भी आप लगा सकते हैं. यह लगाने के बाद भी मच्छार नहीं काटते हैं.

Add image caption here
मच्छर भगाने का देसी जुगाड़ क्या है
अगर आप बिना ज्यादा केमिकल वाली चीजों के मच्छर दूर करना चाहते हैं, तो नीम का तेल अच्छा विकल्प हो सकता है. नारियल के तेल में कुछ बूंदें नीम का तेल मिलाकर इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके अलावा शाम होते ही खिड़की-दरवाजे बंद रखना, जाली लगाना और पंखा चलाकर रखना भी मच्छरों को कम करने में मदद करता है.
घर से तुरंत मच्छर भगाने का क्या तरीका है
अगर घर में अचानक बहुत सारे मच्छर आ गए हैं, तो सबसे पहले पंखा तेज कर दें. तेज हवा में मच्छरों को उड़ने में दिक्कत होती है. इसके बाद घर में कूलर, बाल्टी, गमले या किसी भी जगह जमा पानी को तुरंत खाली कर दें. यही जगहें मच्छरों के पनपने की सबसे बड़ी वजह बनती हैं.
मच्छर मारने वाली दवा कैसे बनाएं
घर पर एक आसान मच्छर भगाने वाला स्प्रे भी बनाया जा सकता है. एक स्प्रे बोतल में पानी भरें. उसमें कुछ बूंदें नीम का तेल और थोड़ा सा लिक्विड साबुन मिला दें. साबुन तेल को पानी में अच्छी तरह मिलाने में मदद करता है. इसे इस्तेमाल करने से पहले हाथ पर थोड़ा लगाकर टेस्ट कर लें.
घरों में मच्छर मारने के लिए कौन सी दवा अच्छी है
अगर मच्छर बहुत ज्यादा हैं, तो इलेक्ट्रिक वेपराइजर, लिक्विड रिपेलेंट, मॉस्किटो कॉइल और एयरोसोल स्प्रे अच्छे विकल्प माने जाते हैं. इन्हें इस्तेमाल करते समय कमरे में हवा आने-जाने का ध्यान रखें और बच्चों से दूर रखें. सबसे जरूरी बात ये है कि घर के आसपास पानी जमा न होने दें, क्योंकि मच्छरों से बचने का यही सबसे असरदार तरीका माना जाता है.
यह भी पढ़ें- बच्चों वाले घर में जरूर रखें ये 5 पौधे, एक्सपर्ट ने बताए कमाल के फायदे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं