विज्ञापन

रोज सुबह नंगे पैर चलने के फायदे: योग गुरु हंसा योगेंद्र ने बताया सुबह नंगे पैर चलने से क्या होता है

हंसा योगेंद्र के मुताबिक, सुबह के समय नंगे पैर चलना आपको एक साथ कई फायदे दे सकता है. नंगे पैर चलने को ग्राउंडिंग या अर्थिंग कहा जाता है. आप केवल 15 मिनट का समय निकलाकर सुबह ये काम कर सकते हैं.

रोज सुबह नंगे पैर चलने के फायदे: योग गुरु हंसा योगेंद्र ने बताया सुबह नंगे पैर चलने से क्या होता है
सुबह नंगे पैर चलने से क्या होता है?
(Photo Credit: NDTV)

आपने अक्सर बड़े-बुजुर्गों को कहते हुए सुना होगा कि हमें रोज थोड़ा समय निकालकर नंगे पैर चलना चाहिए. यानी जूते-चप्पल पहने बिना कुछ देर ऐसे ही वॉक करनी चाहिए. लेकिन क्या आपने कभी उनके ऐसा कहने की वजह जानने की कोशिश की है? अगर नहीं, तो यहां हम आपको इसी के बारे में बता रहे हैं. फेमस योग गुरु और लेखक हंसा योगेंद्र ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में योग गुरु भी रोज सुबह थोड़ा समय निकालकर नंगे पैर चलने की सलाह देती हैं. डॉक्टर हंसाजी ने इसके कुछ फायदे भी बताए हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में- 

सुबह नंगे पैर चलने से क्या होता है?

दिन की शुरुआत ज्यादा एक्टिव तरीके से होती है

योग गुरु बताती हैं, सुबह उठकर कुछ देर खुली हवा में चलने से शरीर एक्टिव होता है. वॉक करने से शरीर में हलचल होती है, नींद और सुस्ती कम महसूस होती है और आप दिन की शुरुआत ज्यादा तरोताजा होकर करते हैं.  वहीं, माना जाता है कि पृथ्वी और इंसान में एक मैग्नेटिक फील्ड होता है. ऐसे में जब आप जमीन पर खुले पैर चलते हैं, तो आपका और पृथ्वी का मैग्नेटिक अपनेआप समानांतर हो जाता है. इससे आपका शरीर शांति महसूस करता है और इस तरह आप दिनभर भी खुद को ज्यादा एक्टिव महसूस कर सकते हैं.

मूड होता है अच्छा 

हंसाजी बताती हैं, सुबह कुछ देर वॉक करने से आपकी बॉडी दिनभर के लिए तैयार हो जाती है. वहीं, जब आप नंगे पैर घास या मिट्टी पर चलते हैं, तो पैरों को जमीन की सतह का सीधा एहसास होता है. घास की नरमी, मिट्टी की बनावट और जमीन का तापमान पैरों को अलग-अलग तरह का स्पर्श देते हैं. कई लोगों को यह अनुभव सुकून देने वाला लगता है और इससे मूड अच्छा हो जाता है.

गीली घास पर चलना ज्यादा फायदेमंद 

हंसा योगेंद्र गीली घास पर नंगे पैर चलने को ज्यादा फायदेमंद बताती हैं. योग गुरु के मुताबिक, सुबह की ठंडी और हल्की गीली घास पैरों को ठंडक का एहसास देती है. जमीन का प्राकृतिक स्पर्श, सुबह की हवा और आसपास का शांत माहौल मिलकर वॉक को ज्यादा सुखद बना सकते हैं. इससे आपका मूड और ज्यादा अच्छा हो सकता है. 

कितनी देर नंगे पैर चलना चाहिए?

योग गुरु बताती हैं, आप रोज सुबह केवल 15 मिनट का समय निकालकर नंगे पैर वॉक कर सकते हैं. आपको तेज चलने की जरूरत भी नहीं है. आराम से चलें और अपने कदमों पर ध्यान दें. 

नंगे पैर चलते समय इन बातों का रखें ध्यान
  • हंसाजी कहती हैं, नंगे पैर चलना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है, बस ध्यान रखें कि जगह पूरी तरह सुरक्षित हो. जमीन पर कोई  नुकीली चीजें या पत्थर न हो. इससे आपको चोट लगने का खतरा नहीं रहेगा. 
  • अगर घास या जमीन गीली है, तो यह भी देख लें कि वहां फिसलने का खतरा न हो.
  • इससे अलग अगर पैरों में कोई घाव हो, चोट लगी हो या आपको त्वचा से जुड़ी समस्या है, तो नंगे पैर चलने से बचें. 

यह भी पढ़ें- बच्चों वाले घर में जरूर रखें ये 5 पौधे, एक्सपर्ट ने बताए कमाल के फायदे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com