Summer Foods: गर्मियों का मौसम अपने साथ कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें लेकर आता है. चाहे लू के कारण खराब होने वाली तबीयत हो या फिर शरीर में पानी की कमी (Dehydration) के कारण चक्कर आना और बेहोशी. इस तरह की स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का खतरा गर्मियों के मौसम में ज्यादा होता है. ऐसे में अपने खानपान का खास ख्याल रखना जरूरी होता है. ना सिर्फ बाहरी तौर पर शरीर को धूप की चपेट से बचाना जरूरी है बल्कि अंदरूनी रूप से भी शरीर को दुरुस्त रखना जरूरी होता है जिससे शरीर धूप की मार से बचा रह सके. यहां न्यूट्रिशनिस्ट (Nutritionist) के बताए ऐसे ही कुछ फूड्स का जिक्र किया जा रहा है जो गर्मियों में होने वाली अलग-अलग दिक्कतों से छुटकारा दिलाने में असरदार साबित होते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गर्मियों की किस दिक्कत में क्या खाएं
इंस्टाग्राम पर न्यूट्रिशनिस्ट वानिया जैदी का अपना अकाउंट है जिसपर वे स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के बारे में बात करती हैं और अक्सर ही खानपान से जुड़ी सलाह देती नजर आ जाती हैं. अपने ऐसे ही एक वीडियो में वानिया ने गर्मियों की अलग-अलग दिक्कतों से राहत पाने के लिए क्या खाना चाहिए बताया है.
- अगर आपको सनबर्न (Sunburn) हुआ है तो आपको खाना चाहिए गाजर.
- डिहाड्रेशन की दिक्कत में तरबूज खाया जा सकता है.
- लू लगने पर अपनी डाइट में तौरी को शामिल करें.
- फूड पॉइजनिंग की दिक्कत में आपको केला खाना चाहिए.
- अगर समर फ्लू यानी गर्मियों में बुखार की दिक्कत हो रही है तो आप सिट्रस फ्रूट्स जैसे संतरा, कीवी और नींबू वगैरह खा सकते हैं. अगर सिट्रस फ्रूट्स अवेलेबल ना हों तो नींबू पानी (Lemon Water) भी पिया जा सकता है.
कैसे रहें लू से बचकर
- गर्मियों में कोशिश करें कि सुबह 10 बजे से 4 बजे तक धूप की चपेट में ना आएं. इस समयावधि में घर से बाहर निकलने से परहेज करें.
- इस मौसम में खुले, हवादार और हल्के कपड़े पहनें.
- बाहर निकलते हुए अपने साथ पानी की बोतल साथ लेकर ही निकलें.
- घर में ठंडक बनाकर रखें और पानी वाला कूलर चलाएं.
- खुद को डिहाइड्रेटेड ना रहने दें और पानी पीते रहने के साथ-साथ वॉटर कंटेंट वाले फल जैसे तरबूज, खरबूज और संतरा वगैरह खाएं.
- बच्चों को धूप में ना खेलने दें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
Aashiqui: वो फिल्म जिसने गायक, गीतकार, संगीतकार और एक्टर्स को बना दिया Superstar | Bollywood GoldNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं