Cholesterol Diet: कॉलेस्ट्रोल वसायुक्त पदार्थ होता है जो रक्त वाहिनियों में जम जाता है और रक्त प्रवाह को बाधित करता है. इससे शरीर के अलग-अलग हिस्सों तक रक्त पहुंचने में दिक्कत होती है जिस कारण दर्द महसूस होने लगता है. वहीं, बढ़ता कॉलेस्ट्रोल हार्ट अटैक का कारण भी बन जाता है. ऐसे में वक्त रहते बढ़ते कॉलस्ट्रोल को कम करने की कोशिशें की जाती हैं. यहां जानिए किस तरह आंवले (Amla) के सेवन से बैड कॉलेस्ट्रोल को कम किया जा सकता है. विटामिन सी से भरपूर आंवला यूं तो सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद है, लेकिन इसके सेवन से हाई कॉलेस्ट्रोल (High Cholesterol) की दिक्कत से भी राहत मिल सकती है. जानिए इसके सेवन के तरीके.
बच्चों की बुद्धि दौड़ने लगेगी इस तरह, माता-पिता के ये 5 तरीके बच्चे की याद्दाश्त बढ़ा देते हैं
हाई कॉलेस्ट्रोल कम करने के आंवला | Amla To Reduce High Cholesterol
आंवला आयुर्वेदिक नुस्खों में खूब इस्तेमाल किया जाता है. विटामिन सी से भरपूर आंवले में आयरन और कैल्शियम भी पाए जाते हैं. इस सुपरफूड का सेवन बढ़ते कॉलेस्ट्रोल को कम करने में असरदार है. यह रक्त धमनियों को साफ करता है और दिल की सेहत (Heart Health) भी अच्छी रखता है. बैड कॉलेस्ट्रोल कम करने के लिए आंवले को कच्चा खाया जा सकता है या इसका रस पी सकते हैं. एक आंवले का रस (Amla Juice) पीने पर कॉलेस्ट्रोल कम होने में तो असर दिखता ही है, साथ ही इससे इम्यूनिटी भी बढ़ती है सो अलग.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
हल्दी में इस एक चीज को मिलाकर लगा लिया बालों पर तो सफेद बाल हो जाएंगे काले, खुद देख लीजिए आजमाकर
ये नुस्खे भी आते हैं काम- कॉलेस्ट्रोल कम करने के लिए आंवले के सेवन के अलावा और भी कई नुस्खे हैं जो काम आ सकते हैं. आप लहसुन (Garlic) का सेवन भी कर सकते हैं. लहसुन बुरे कॉलेस्ट्रोल को तो कम करता ही है, यह अच्छे कॉलेस्ट्रोल को बढ़ाने में भी मददगार है. रोजाना एक लहसुन की कली को कच्चा ही खाया जा सकता है.
- मेथी के दानों को पानी में भिगोकर रखें और फिर हल्का गर्म करके इस पानी को पी लें. इससे शरीर को विटामिन सी की अच्छी मात्रा मिलती है, फॉलिक एसिड मिलता है और कॉलेस्ट्रोल कम होने में असर नजर आने लगता है.
- मेथी के दाने भी कॉलेस्ट्रोल कम करने में असर दिखा सकते हैं. इन दानों में विटामिन ई, एंटीडायबेटिक गुण, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण और एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो कॉलेस्ट्रोल को कम करते हैं. आधे से एक चम्मच मेथी को पानी में रातभर भिगोकर रखें और अगली सुबह इस पानी को गर्म करके पी लें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं