Parenting Tips: अक्सर देखा जाता है कि बच्चा जल्दी ही बातें भूल जाता है, कहीं खिलौने रखकर उसे याद नहीं रहता तो कभी पढ़ा हुआ भूल जाता है. ऐसे में बच्चे की याद्दाश्त मजबूत बनाने के लिए माता-पिता कुछ तरीके आजमा सकते हैं. तेज याद्दाश्त बच्चों को पढ़ने-लिखने में तो काम आती ही है, इसके अलावा अलग-अलग एक्टिविटी में और देखा जाए तो जीवन के अलग-अलग पड़ाव पर भी उनकी तेज बुद्धि और तेज याद्दाश्त (Memory) बेहद काम की साबित होती है. यहां बच्चों का दिमाग तेज करवाने वाली कुछ टिप्स दिए जा रहे हैं जिन्हें पैरेंट्स आजमाकर देख सकते हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
बच्चों की याद्दाश्त बढ़ाने के टिप्स | Tips To Improve Children's Memory
किताबों से अलग भी पढ़ाएंकई बार बच्चे स्कूल की किताबों को पढ़ना नहीं चाहते हैं लेकिन अलग से कहानियां या किस्से पढ़ने उन्हें अच्छे लगते हैं. बच्चे कुछ ना कुछ पढ़ते रहते हैं तो उनमें पढ़ने की आदत भी आती है और मेमोरी तेज होती है सो अलग.
क्या बालायाम योगा से सचमुच रुकता है बालों का झड़ना? जानिए आपस में नाखून रगड़ने पर क्या होता है असर
सवाल पूछने के लिए करें प्रोत्साहितबच्चे को ऐसे पढ़ाएं या एक्टिविटीज (Activities) करवाएं कि वो अपने मन से सवाल पूछता रहे. बच्चे की सवाल पूछने की आदत होगी तो वो चीजों को बेहतर तरीके से याद भी रख सकेगा.
गाने और तुकबंदीअक्सर बच्चे को गाने और तुकबंदी याद रह जाते हैं लेकिन पेपर पर लिखा हुआ कुछ याद नहीं होता. आप उसकी लर्निंग को एक एक्साइटिंग और मजेदार सेशन बना सकते हैं. पढ़ाई की चीजें गानों के माध्यम से उसे याद करवा सकते हैं. यह याद्दाश्त बढ़ाने की भी अच्छी एक्सरसाइज होती है.
खिलाएं पोषण से भरपूर भोजनखानपान की चीजें दिमागी सेहत (Brain Health) पर बेहद प्रभाव डालती हैं. अखरोट, बादाम, हरी सब्जियां और दूध ऐसे ही कुछ फूड्स हैं जो याद्दाश्त बढ़ाने में कारगर साबित होते हैं. इन फूड्स से बच्चे का दिमाग तेज तो होता ही है साथ ही स्वस्थ रहता है सो अलग.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं