विज्ञापन

चेहरे पर उबटन लगाने से क्या होता है? स्किन एक्सपर्ट ने बताए उबटन के फायदे

डर्मेटोलॉजिस्ट जुश्या भाटिया सरीन ने चेहरे पर उबटन लगाने के फायदे बताए हैं. आइए जानते हैं क्या कहती हैं एक्सपर्ट-

चेहरे पर उबटन लगाने से क्या होता है? स्किन एक्सपर्ट ने बताए उबटन के फायदे
चेहरे पर उबटन लगाने के फायदे
File Photo

अपने चेहरे पर निखार बढ़ाने के लिए लोग अलग-अलग नुस्खे आजमाते हैं. इन्हीं नुस्खों में से एक है चेहरे पर उबटन लगाना. आपने अक्सर अपनी दादी-नानी को भी उबटन लगाने की सलाह देते हुए सुना होगा. लेकिन क्या उबटन से वाकई स्किन को कुछ फायदा होता है? इसे लेकर लेकर मशहूर डर्मेटोलॉजिस्ट जुश्या भाटिया सरीन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने बताया है कि चेहरे पर उबटन लगाने से क्या होता है. इसके अलावा स्किन एक्सपर्ट ने चेहरे पर निखार बढ़ाने या त्वचा को हेल्दी रखने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले और भी नुस्खों को लेकर जानकारी दी है. आइए जानते हैं क्या कहती हैं एक्सपर्ट- 

चेहरे पर उबटन लगाने से क्या होता है?

स्किन केयर के लिए उबटन का इस्तेमाल सदियों से किया जाता रहा है. उबटन को बेसन, हल्दी, गुलाब जल, दही जैसी कुछ नेचुरल चीजों से बनाया जाता है. डर्मेटोलॉजिस्ट ने स्किन केयर के लिए उबटन को 10 में से 5 अंक दिए हैं.

डॉक्टर सरीन बताती हैं, उबटन हल्के एक्सफोलिएशन के लिए अच्छा हो सकता है. ये चेहरे की मृत कोशिकाओं यानी डेड स्किन सेल्स को साफ करने में मदद करता है. इससे चेहरा थोड़ा ज्यादा साफ, ब्राइट और चमकदार नजर आता है. ऐसे में आप उबटन का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन अगर आपकी स्किन बहुत सेंसिटिव है, तो पूरे चेहरे पर उबटन लगाने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर करें. साथ ही उबटन को साफ करते हुए चेहरे को बहुत ज्यादा रगड़ें नहीं. इसे पानी से धीरे-धीरे साफ करें. 

स्किन के लिए आंवला कैसा होता है?

डर्मेटोलॉजिस्ट ने स्किन के लिए आंवले को 10 में से 7 अंक दिए हैं. वे बताती हैं, आंवला में विटामिन सी और पॉलीफेनॉल जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. ये आपकी बॉडी की सेल्स को नुकसान से बचाने में मदद करते हैं, जिससे आपकी स्किन हेल्दी रहती है और चेहरे पर ग्लो रहता है. ऐसे में आप आंवला को अपनी डाइट में शामिल सकते हैं.

स्किन के लिए गुआ शा कितना अच्छा होता है?

गुआ शा एक ऐसा टूल है, जिससे चेहरे की मसाज की जाती है. इससे चेहरे को एक लिफ्ट मिलता है, साथ ही चेहरे पर पफीनेस भी कम नजर आती है. डर्मेटोलॉजिस्ट गुआ शा को 10 में से 5 रेटिंग देती हैं. डॉक्टर सरीन कहती हैं कि गुआ शा स्किन के लिए थोड़ा अच्छा हो सकता है, लेकिन इससे बहुत ज्यादा उम्मीद न करें, साथ ही गुआ शा से मसाज करते हुए चेहरे पर बहुत ज्यादा प्रेशर भी न डालें. 

चेहरे पर नारियल का तेल लगाने से क्या होता है?

नारियल के तेल को 10 में से 6 रेटिंग देते हुए डॉक्टर सरीन बताती हैं, ये स्किन में नमी बनाए रखने में मदद करता है. खासतौर पर ड्राई स्किन वाले लोगों के लिए नारियल का तेल फायदेमंद हो सकता है. लेकिन अगर आपकी ऑयली स्किन है या आपको एक्ने ज्यादा होते हैं, तो नारियल का तेल लगाने से बचें. इससे परेशानी और बढ़ सकती है.

यहां देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें- क्या लड़कियों को चेहरे के बाल शेव करने चाहिए? स्किन एक्सपर्ट ने बताया शेविंग के बाद स्किन पर क्या होता है

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Skin Care, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com