विज्ञापन

साबुन की जगह नहाते हुए नमक का इस्तेमाल करती हैं जया बच्चन, स्किन एक्सपर्ट से जानें बॉडी पर नमक रगड़ने से क्या होता है

एक पॉडकास्ट के दौरान जया बच्चन ने बताया था कि वे हफ्ते में एक से दो बार नहाते समय साबुन की जगह नमक का इस्तेमाल करती हैं. इसे सॉल्ट बाथ कहा जाता है. एक्ट्रेस नमक को अपनी त्वचा पर लगाकर हल्के हाथों से रगड़ती हैं.

साबुन की जगह नहाते हुए नमक का इस्तेमाल करती हैं जया बच्चन, स्किन एक्सपर्ट से जानें बॉडी पर नमक रगड़ने से क्या होता है
स्किन पर नमक रगड़ने से क्या होता है?
File Photo

हर कोई चाहता है कि उनकी स्किन हमेशा साफ, सॉफ्ट और ग्लोइंग दिखे. इसके लिए लोग अलग-अलग नुस्खे आजमाते हैं. इन्हीं नुस्खों में से एक है नमक से नहाना. बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन भी अपनी स्किन का ख्याल रखने के लिए नमक का इस्तेमाल करती हैं. एक पॉडकास्ट के दौरान जया बच्चन ने बताया था कि वे हफ्ते में एक से दो बार नहाते समय साबुन की जगह नमक का इस्तेमाल करती हैं. इसे सॉल्ट बाथ कहा जाता है. एक्ट्रेस नमक को अपनी त्वचा पर लगाकर हल्के हाथों से रगड़ती हैं. लेकिन सवाल ये है कि क्या ऐसा करना ठीक है? बॉडी पर नमक रगड़ने से क्या होता है? आइए जानते हैं एक्सपर्ट से- 

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

इसे लेकर मशहूर डर्मेटोलॉजिस्ट अंकुर सरीन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. अपने इस वीडियो में स्किन के डॉक्टर बताते हैं, शरीर पर सीधे नमक रगड़ना त्वचा के लिए सही नहीं होता है. नमक को त्वचा पर रगड़ने से कुछ समय के लिए त्वचा साफ महसूस हो सकती है, लेकिन इससे त्वचा को नुकसान भी पहुंच सकता है.

स्किन पर नमक रगड़ने से क्या होता है?

डॉक्टार अंकुर सरीन बताते हैं, नमक में सोडियम क्लोराइड होता है और सोडियम क्लोराइड का पीएच 7 होता है. वहीं, हमारी स्किन का पीएच 5.5 होता है. ऐसे में नमक को सीधे स्किन पर रगड़ने से स्किन बैरियर डैमेज हो सकता है. 

एक्सपर्ट आगे कहते हैं, फिजिकल एक्सफोलिएशन स्किन के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं होता है. इससे हाइपरपिग्मेंटेशन की परेशानी बढ़ सकती है. खासकर अगर आप ज्यादा जोर से नमक रगड़ते हैं, तो त्वचा पर रेडनेस और जलन की परेशानी हो सकती है. 

इन सब से अलग स्किन पर नमक रगड़ने से स्ट्रॉबेरी स्किन की परेशानी भी बढ़ सकती है. इससे भी स्किन पर जलन बढ़ सकती है. 

फिर क्या करें?

डॉक्टर अंकुर सरीन के अनुसार, अगर आप अपनी स्किन को सही तरीके से क्लिन या एक्सफोलिएट करना चाहते हैं, तो नमक की जगह लैक्टिक एसिड का इस्तेमाल कर सकते हैं. लैक्टिक एसिड त्वचा की ऊपरी परत से मृत कोशिकाओं या डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है, जिससे स्किन ज्यादा सॉफ्ट, साफ और ग्लोइंग नजर आ सकती है. 

यहां देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें- बालों को लंबा करने के लिए कौन सा तेल लगाएं? एक्सपर्ट ने बताया घर पर तेल बनाने का आसान तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Jaya Bachchan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com