Healthy Drinks: स्मूदी की कंसिस्टेंसी आमतौर पर गाढ़ी होती है जिससे यह सुबह के समय पीने के लिए बेहद अच्छी साबित होती है. यह पीने में टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी होती है. लेकिन, स्मूदी (Smoothie) से ज्यादा अच्छी भी एक ड्रिंक है और वो है डिटॉक्स स्मूदी. शरीर में अक्सर ही टॉक्सिंस (Toxins) जमा हो जाते हैं. इन टॉक्सिंस को निकालने के लिए या कहें टॉक्सिंस से छुटकारा पाने के लिए डिटॉक्स ड्रिंक्स पी जाती हैं. यहां जिस डिटॉक्स ड्रिंक की बात की जा रही है वो है हरी सब्जियों से बनने वाली डिटॉक्स स्मूदी. जानिए इस स्मूदी को बनाने का तरीका और इसके फायदों के बारे में.
अंडे के ये 3 हेयर मास्क बदल देंगे बालों की काया, घने ही नहीं बल्कि बेहद मुलायम भी हो जाएंगे बाल
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
टॉक्सिंस हटाने के लिए डिटॉक्स स्मूदी | Detox Smoothie For Toxins Removal
डिटॉक्स स्मूदी बनाने में किसी भी तरह के सप्लीमेंट्स या फिर पाउडर का इस्तेमाल नहीं होता है बल्कि इसमें हरी सब्जियों को डाला जाता है जो स्वास्थ्य को दुरुस्त रखती हैं.
बेसन में बस ये 2 चीजें मिलाकर लगाकर देख लीजिए चेहरे पर, चांदनी की चमक भी आपके सामने दिखेगी फीकी
स्मूदी की सामग्रीपालक - 1 कप
केला - आधा
दही - आधा कप
बादाम का दूध - आधा कप
शहद - 1 चम्मच
सभी चीजों को एकसाथ मिक्सर में मिलाकर ब्लेंड कर लें. जब सब पिस जाए और कंसिस्टेंसी गाढ़ी ही रहे तो इसे गिलास में निकाल लें. आप स्वाद के अनुसार शहद कम या ज्यादा भी डाल सकते हैं.
ग्रीन स्मूदी पीने के फायदे- इस डिटॉक्स ड्रिंक (Detox Drink) को पीने पर शरीर को विटामिन और खनिज मिलते हैं, स्किन हेल्दी बनती है, आंखों की रोशनी बढ़ती है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी मजबूत होती है सो अलग.
- ग्रीन स्मूदी पीने पर पाचन भी अच्छा रहता है. यह स्मूदी गट हेल्थ को अच्छा रखती है और इससे शरीर में पोषक तत्वों का अवशोषण बेहतर तरह से होता है.
- इस स्मूदी को रोजाना सुबह पिया जाए तो शरीर को प्राकृतिक ऊर्जा मिलती है. सेहत अच्छी रहती है तो हर काम में मन लगता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं