Weight Gain: गर्मियों का मौसम फलों के राजा आम का मौसम है. आम (Mango) स्वाद में लाजवाब होता है. इसकी मिठास और टपकता रस देखकर बच्चों से लेकर बड़ों तक के मुंह में पानी आ जाता है. ऐसे में गर्मियों में आम खाने का अलग ही मजा होता है. लेकिन, दिक्कत तब आती है जब लगने लगता है कि आम खाकर वजन बढ़ने लगा है. इस चिंता में बहुत से लोग घर में आम लाने से ही डरने लगते हैं. होता भी यह है कि आम चाहे एक किलो लाए जाएं या फिर दो या ढाई किलो, खत्म होने में वक्त नहीं लगता है. लेकिन, सेहत को लेकर चिंता भी हर समय बनी रहती है. ऐसे में यहां जानिए न्यूट्रिशनिस्ट (Nutritionist) का आम को लेकर क्या कहना है. न्यूट्रिशनिस्ट दीपशिखा जैन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे यह बता रही हैं कि आम खाने से वजन बढ़ता है या नहीं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आम खाने से वजन बढ़ता है या नहीं | Can Eating Mangoes Cause Weight Gain
न्यूट्रिशनिस्ट दीपशिखा जैन का कहना है कि आपको आम गिल्ट फ्री होकर खाना चाहिए. आम पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. इनमें फाइबर, खनिज और विटामिन की अच्छी मात्रा तो होती ही है, साथ ही यह लो कैलोरी फ्रूट है. इसीलिए आप आम को मोडरेशन में खा सकते हैं. मोडरेशन में आम खाने पर वजन नहीं बढ़ता है और ना ही डायबिटीज में इजाफा होता है. बस इस बात का ध्यान रखें कि आप एक बार में सिर्फ 100 ग्राम ही आम खाएं.
आम खाने पर सेहत को मिलते हैं कई फायदे
- आम खाना सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है. आम खाने पर शरीर को विटामिन ए, सी और ई मिलता है और साथ ही इसमें पौटेशियम और मैग्नीशियम की भी अच्छी मात्रा होती है जो सेहत और स्किन को अच्छा रखती है.
- पाचन को दुरुस्त रखने में आम का असर दिखता है. इससे अपच, ब्लोटिंग (Bloating) और कब्ज की दिक्कत दूर रहती है.
- हार्ट हेल्थ के लिए भी आम अच्छा है. यह फाइबर, पौटेशियम और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने के चलते ब्लड प्रेशर रेग्यूलेट करने में असरदार होता है.
- आम खाने पर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) मजबूत बनती है. इसमें मौजूद विटामिन सी सीजनल इंफेक्शंस को दूर रखता है.
- शरीर को डिटॉक्स करने के लिए भी आम खाया जा सकता है. इससे शरीर के गंदे टॉक्सिंस निकल जाते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं