विज्ञापन

मिडिल ईस्ट देशों में कब होंगे बोर्ड एग्जाम? फिर स्थगित हो गईं परीक्षाएं

Middle East CBSE Board Exams: CBSE लगातार मिडिल ईस्ट देशों में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं को टाल रहा है. इससे मिडिल ईस्ट में पढ़ने वाले हजारों छात्रों पर असर पड़ सकता है.

मिडिल ईस्ट देशों में कब होंगे बोर्ड एग्जाम? फिर स्थगित हो गईं परीक्षाएं
Middle East CBSE Board Exams

Middle East CBSE Board Exams: मिडिल ईस्ट देशों में युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं. ईरान लगातार अमेरिका और इजरायल के साथ अपने पड़ोसी मुल्कों पर भी हमला कर रहा है. कुवैत से लेकर बहरीन और कतर जैसे देशों में भी लोगों को बाहर निकलने में डर लग रहा है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल बच्चों की पढ़ाई को लेकर उठ रहा है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की तरफ से लगातार पिछले एक हफ्ते से परीक्षाएं स्थगित की जा रही हैं. अब मिडिल ईस्ट देशों में 9, 10 और 11 मार्च को होने वाली 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं फिलहाल रोक दी गई हैं. इससे पहले होने वाले तमाम एग्जाम को लेकर भी यही फैसला लिया गया था. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि इन देशों में आखिर कब बोर्ड परीक्षाएं होंगीं?

किन देशों में रुकी हैं परीक्षाएं?

बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और UAE जैसे मिडिल ईस्ट देशों में CBSE ने बोर्ड परीक्षाओं पर रोक लगाई है. जंग जैसे हालातों को देखते हुए बोर्ड की तरफ से ये फैसला लिया जा रहा है. इसे लेकर लगातार हर हफ्ते बोर्ड के अधिकारी समीक्षा कर रहे हैं और इसके बाद ही परीक्षाओं को लेकर फैसला लिया जा रहा है. 

कब तक होगी बोर्ड परीक्षाएं?

मिडिल ईस्ट देशों में परीक्षाओं के लिए बोर्ड ने अभी नई तारीखें नहीं बताई हैं. माना जा रहा है कि जब तक ईरान और अमेरिका के बीच तनाव चल रहा है, तब तक परीक्षाएं आयोजित होने की उम्मीद कम है. हालात काबू में आने के बाद ही बच्चों को बोर्ड परीक्षाओं के लिए बुलाया जाएगा. CBSE जल्द ही अपनी वेबसाइट और स्कूलों के जरिए छात्रों को इसे लेकर अपडेट देगा. बोर्ड की तरफ से बताया गया है कि 10 मार्च को एक बार फिर समीक्षा की जाएगी, जिसके बाद आगे की परीक्षाओं को लेकर फैसला लिया जाएगा. 

छात्रों पर क्या होगा असर?

बोर्ड परीक्षाओं के टलने का छात्रों पर काफी बुरा असर पड़ सकता है. अगर एक महीने तक परीक्षाएं आयोजित नहीं की गईं तो कई छात्र प्रतियोगी परीक्षाएं नहीं दे पाएंगे, क्योंकि परीक्षा देरी से होने पर रिजल्ट में भी देरी हो सकती है. यही वजह है कि इसे लेकर लगातार रिव्यू मीटिंग्स की जा रही हैं. कोशिश हो रही है कि छात्रों पर इसका कोई बुरा असर न पड़े. बता दें कि इससे मिडिल ईस्ट में पढ़ने वाले हजारों छात्रों पर असर पड़ सकता है. 

JEE Advanced 2026 शेड्यूल जारी, 17 मई को होगी परीक्षा; IIT Roorkee ने बताई पूरी डेटशीट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Middle East CBSE Board Exams, Middle East CBSE Board Exams Date, Board Exams In Middle East, CBSE Board Exams War
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com