विज्ञापन

Positive Parenting: क्या है पॉजिटिव पेरेंटिंग? जो बच्चों को बनाती है कॉन्फिडेंट

​Positive Parenting Tips: अगर आप भी अपने बच्चों को मजबूत और कॉन्फिडेंट बनाना चाहते हैं, तो अपनाएं ये खास टिप्स.

Positive Parenting: क्या है पॉजिटिव पेरेंटिंग? जो बच्चों को बनाती है कॉन्फिडेंट
​Positive Parenting Tips: क्या है पॉजिटिव पेरेंटिंग?

Positive Parenting Tips: वर्किंग माता-पिता के लिए बच्चों को ज्यादा समय देना एक मुश्किल टास्ट से कम नहीं है. क्योंकि दिनभर के चिड़चिड़ेपन और तनाव के कारण अक्सर पेरेंटस बच्चों के साथ कम समय व्यतीत करते हैं. इसका असर बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास पर साफ देख सकते हैं. बच्चों की ग्रोथ और उनकी सफलता के लिए माता पिता का समय और मोरल सपोर्ट दोनों की ही बहुत आवश्यकता होती है. अगर आप भी अपने बच्चों को सफल मजबूत बनाना चाहते हैं, तो पॉजिटिव पेरेंटिंग बेहद ज़रूरी है. तो चलिए जानते हैं आखिर क्या है पॉजिटिव पेरेंटिंग और कैसे बच्चों को बनाएं मजबूत.

क्या है पॉजिटिव पेरेंटिंग- (What is positive parenting)

आपको बता दें कि बच्चों की भावनात्मक ज़रूरतों को समझकर उनके मन में उठने वाले नकारात्मक विचारों का मूल्यांकन कर उसे सही दिशा प्रदान करना पॉजिटिव पेरेंटिंग कहलाता है.  इससे बच्चे न केवल पेरेंटस के नज़दीक आने लगते हैं बल्कि अपने व्यक्तित्व को भी मज़बूत बनाते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

पॉजिटिव पेरेंटिंग के लिए अपनाएं ये टिप्स- (tips for positive parenting)

1. बच्चों की बात सुनें-

हर माता-पिता को अपने बच्चों की बात सुननी चाहिए. उन्हें अपनी बात रखने का मौका दें, इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और वे भी आपकी बात को महत्व देते हैं.

2. शांत रहकर बात करना- 

बच्चे की गलती पर चिल्लाने या मारने के बजाय, शांत होकर उससे बात करें और समझाएं कि क्या गलत था. क्योंकि चिल्लाकर या मारकर बात करने से उसका गलत असर दिख सकता है.

3. तारीफ करें- 

जब भी बच्चा कुछ अच्छा काम करे उसकी तुरंत तारीफ करें. हर माता-पिता को बच्चे के अच्छे व्यवहार के दौरान तारीफ और प्रोत्साहन करने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है.

4. माहौल-

बच्चे आपको देखकर सबसे ज्यादा सीखते हैं. इसलिए, अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा अच्छा व्यवहार करें, तो सबसे पहले आप उसे अपनाए, चिल्लाने या हिंसक व्यवहार न करें. क्योंकि बच्चा जैसे माता-पिता को देखता है उसका व्यवहार भी वैसा ही आगे जाकर दिखता है. 

ये भी पढ़ें- Chinese New Year: चाइनीस न्यू ईयर कब से कब तक मनाया जाता है? जानें इस साल की थीम और सेलिब्रेट करने का तरीका

World Heart Day: दिल की बीमार‍ियां कैसे होंगी दूर, बता रहे जाने-माने पद्मभूषण डॉक्‍टर TS Kler

लेखक के बारे में
img
आराधना सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
What Is Positive Parenting, These 4 Tips For Positive Parenting, Bachhon Ko Confident Kaise Banaye, Benefits Of Positive Parenting, Child Behavior, Child Care, Child Mental Health
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com