Stomach Problems: खान के शौकीन लोग अक्सर ही पेट में दर्द, गैस और एसिडिटी जैसी दिक्कतों के शिकार हो जाते हैं. कभी बहुत ज्यादा खाने पर, जंक फूड खाते रहने से, तला-भुना या फिर सड़ा-गला खाने पर भी पेट की दिक्कतें होने लगती हैं. गैस और एसिडिटी (Acidity) होने पर यूं तो घर की कई चीजें काम आती हैं लेकिन एक ऐसी चीज भी है जो तुरंत आराम देने में मदद करती है. यह चीज कुछ और नहीं बल्कि काला नमक है. जानिए किस तरह किया जाए काले नमक (Black Salt) का सेवन जिससे गैस और एसिडिटी से चुटकियों में राहत मिल जाए.
आंखें दिखने लगी हैं लाल तो इन 5 तरीकों को आजमाएं आज ही, Red Eyes की दिक्कत से मिलेगा छुटकारा
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
गैस और एसिडिटी से छुटकारा | Gas And Acidity Relief
इस दमदार घरेलू नुस्खे को आजमाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में हींग (Hing) और काले नमक को निकाल लें. दोनों को बराबर मात्रा में आधा चम्मच के करीब मिलाकर पानी के साथ निगल लें. हींग और काले नमक से पेट में बन रही गैस और एसिडिटी दोनों ही दूर होते हैं. इसके अलावा पानी में काला नमक और नींबू का रस मिलाकर पीने पर भी फायदा मिलता है. इससे अपच में भी राहत मिलती है.
ये नुस्खे भी आएंगे काम- काले नमक के अलावा और भी तरीके हैं जिनसे एसिडिटी और गैस (Gas) दूर की जा सकती है. सौंफ भी बेहद काम की साबित होती है. एक गिलास पानी में एक चम्मच सौंफ के दाने डालें और 3 से 5 मिनट पकाने के बाद इस पानी (Fennel Water) को हल्का गर्म होने पर पी लें. राहत मिलेगी.
- अदरक की चाय (Ginger Tea) भी गैस और एसिडिटी को दूर करती है. आप अदरक को चबा भी सकते हैं. दोनों ही तरह से सेवन करने पर यह फायदेमंद है.
- एसिडिटी में छाछ पीने पर पेट को आराम मिलता है. आप खाना खाने के बाद भी इसे पी सकते हैं. गैस्ट्रिक प्रोब्लम्स में यह खासकर फायदेमंद साबित होती है.
- पुदीना भी इस स्थिति में पेट को राहत देता है. एक चम्मच पुदीने का रस पिएं या फिर पानी में पुदीने के पत्ते डालकर भी पिए जा सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं