Eye Health: कई बार सुबह उठने के बाद तो कभी दिनभर काम करने के बाद आंखें जरूरत से ज्यादा लाल नजर आने लगती हैं. धूल-मिट्टी के कारण और आई इंफेक्शन (Eye Infection) से भी आंखे लाल हो जाती हैं. लाल आंख या पिंक आई इंफेक्शन को कंजक्टीवाइटिस (Conjunctivitis) कहते हैं. इस स्थिति में बैक्टीरिया और वायरस से इंफेक्शन होता है और आंखों में खुजली, जलन और पानी निकलने की समस्या हो जाती है. जानिए किस तरह लाल आंखों की दिक्कत से राहत पायी जा सकती है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
लाल आंखों के घरेलू उपाय | Home Remedies For Red Eyes
एलोवेरा
एक कटोरी में पानी लें और उसमें हल्का सा एलोवेरा जैल मिलाएं. अब 2 रूई के टुकड़े लें और इस पानी में डुबोकर फ्रिज में रखें. एक घंटे बाद इन रूई के टुकड़ों को आंखों के ऊपर 15 से 20 मिनट लगाए रखने के बाद हटा लें. आंखों की रेडनेस कम होगी.
एक कटोरी में हल्का गर्म दूध और शहद (Honey) मिलाएं. इसमें रूई का टुकड़ा डालें और आखों के ऊपर रखें. आखों को आराम मिलेगा. कम से कम आधे घंटे तक इस रूई को आंखों पर लगाकर रखें. इस मिश्रण के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण फायदेमंद साबित होंगे.
एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर अरंडी के तेल यानी कैस्टर ऑयल (Castor Oil) को आंखों में डालने पर फायदा मिलता है. इस तेल सिर्फ एक या दो बूंदों को ही आंखों में डालें. आंखों की दिक्कतें (Eye Problems) कम होने में मदद मिलती है.
ग्रीन टी या कैमोमाइल टी बैग्स लें. लाल आंखों की दिक्कत में ये टी बैग्स फायदेमंद होंगे. लाल और सूजी आखों के ऊपर 2 घंटे फ्रीज किए हुए टी बैग्स को रखें. दिन में 2 बार कम से कम 20 मिनट इन टी बैग्स को आंखों पर लगाकर रखने से आराम मिलता है.
आंखों की रेडनेस और सूजन को कम करने के लिए ठंडी सिंकाई की जा सकती है. ठंडे पानी में कपड़ा डुबाकर आंखों पर हल्के हाथ से दबाते हुए रखें. इसके अलावा ठंडे खीरे को भी आंखों पर लगाकर रखा जा सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं