- त्वचा के लिए अच्छा है बेसन.
- पिग्मेंटेशन भी होती है दूर.
- चेहरे पर आती है चमक.
Skin Care: भारतीय घरों में फेस पैक बनाने की बात हो और बेसन का जिक्र ना आए ऐसा मुश्किल ही होता है. बेसन त्वचा पर जादू की तरह काम करता है. साफ, निखरी हुई और चमकदार त्वचा के लिए बेसन को अलग-अलग से इस्तेमाल किया जा सकता है. बेसन (Besan) के फायदों की बात करें तो बेसन चेहरे से गंदगी हटाता है, एक्सेस ऑयल दूर करता है और टैनिंग की दिक्कत से छुटकारा दिलामे में भी मददगार साबित होता है. जानिए कैसे बनाएं बेसन के फेस पैक्स.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
निखरी त्वचा के लिए बेसन के फेस पैक्स | Besan Face Packs For Glowing Skin
बेसन और मुल्तानी मिट्टीऑयली स्किन पर निखार के लिए बेसन और मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक (Face Pack) लगाया जा सकता है. इस फेस पैक को बनाने के लिए 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में एक चम्मच बेसन मिलाएं. इस मिश्रण का पेस्ट बनाने के लिए गुलाबजल या पानी का इस्तेमाल करें. चेहरे पर इसे 15 मिनट लगाए रखने के बाद धो लें. हफ्ते में 2 बार इस फेस पैक को लगाया जा सकता है.
बेसन और टमाटर
एटी एजिंग गुणों वाले इस फेस पैक को चेहरे पर लगाने से त्वचा पर निखार के साथ-साथ झुर्रियों (Wrinkles) से छुटकारा भी मिलता है. 2 चम्मच बेसन लें और उसमें एक टमाटर का गूदा मिला लें. पानी के साथ इस फेस पैक को तैयार करें. चेहरे पर 10 मिनट इस पेस्ट को लगाए रखने के बाद चेहरा धो लें.
2 चम्मच बेसन में आधा चम्मच नींबू का रस, एक चम्मच दही, एक चुटकी हल्दी और जरूरत के हिसाब से पानी मिला लें. इस फेस पैक से चेहरे की पिग्मेंटेशन और दाग-धब्बे (Dark Spots) दूर होते हैं. बेहतर असर के लिए इसे 15 से 20 मिनट चेहरे पर लगाकर रखें और फिर धो लें. चेहरा धोने के बाद मॉइश्चराइजर लगाना ना भूलें.
सर्दियों में धूप का मजा लेना तो अच्छा लगता है लेकिन चेहरे पर इसका असर भी खूब होता है. इस टैनिंग को दूर करने के लिए बेसन में एक चम्मच एलोवेरा जैल और पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं. इस फेस पैक को 10 मिनट चेहरे पर लगाने के बाद धो लें. चेहरे की टैनिंग कम होगी और त्वचा पर निखार (Glow) भी नजर आएगा.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं