महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए देश की पहली को-ऑपरेटिव कैब सर्विस 'भारत टैक्सी' का शुभांरभ हो गया है. हाल ही में देश के गृह मंत्री ने इस पहल को हरी झंडी दी थी. भारत टैक्सी को लेकर दावा किया गया है कि यह जीरो कमीशन मॉडल पर काम करेगी. इससे ड्राइवर्स के हक का पैसा सीधा उनके खाते में जाएगा. इसके अलावा कैब यूजर्स भी कैंसिलेशन, सर्ज प्राइजिंग और प्राइवेट कैब एग्रीगेटर्स की मनमानी से बच सकेंगे.
भारत टैक्सी सर्विस खासकर देश की महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है. महिलाओं के लिए यह सर्विस सबसे ज्यादा सुरक्षित और कंफर्टेबल होने जा रही है. सरकार ने भी इस सर्विस के तहत महिलाओं की विशेष सुविधा का एलान किया है, जिसमें सारथी दीदी (फीमेल ड्राइवर) की पहल की गई है.
Also Read: कैंसर के मामलों में भारत तीसरे नंबर पर, खानपान और आदतें बदली तो 60% तक टल सकता है खतरा
सारथी दीदी टैक्सी और महिला सुरक्षा
सारथी दीदी दो तरह से महिलाओं के लिए फायदेमंद है. पहला यह कि सारथी दीदी टैक्सी सर्विस में 150 से ज्यादा महिला ड्राइवर को जोड़ा गया है और दूसरा यह है कि महिला ड्राइवर महिला सवारी को सुरक्षित उनके स्टॉप पर छोडे़गी. कहा जा रहा है कि सारथी दीदी टैक्सी में महिला ड्राइवरों की संख्या और भी बढ़ेगी.
इससे महिलाएं ऑटो में महिला ड्राइवर के साथ ज्यादा सुरक्षित महसूस करेंगी. सरकार ने कहा है कि सारथी दीदी के लिए एक अलग विंडो होगी, जिसमें रजिस्ट्रेशन होगा और किसी भी महिला सवारी को पिक करने के लिए सारथी दीदी ही कैब लेकर पहुंचेगी. सारथी दीदी में दो पहिया, थ्री व्हीलर और कैब शामिल हैं. सरकार ने यह कदम महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया है. साथ ही महिला को ज्यादा किराया भी नहीं देना होगा.

Add image caption here
जल्दी डाउनलोड करें ऐप
भारत टैक्सी के ऐप में SoS अलर्ट की सुविधा है. यह एक इमरजेंसी सर्विस ऑप्शन है, जिसके तहत तुरंत मदद मिल सकेगी. फिलहाल दिल्ली-एनसीआर में 8 हेल्पलाइन और हेल्स सेंटर तैयार हुए हैं. फ्यूचर में इनका विस्तार पूरे देश में होगा. वहीं, इस सर्विस के दौरान शिकायतों को तीन स्तर (ऐप, वेबसाइट और टोल-फ्री नंबर) पर निपटाया जाएगा. इन तीनों के अलावा कस्टमर केयर की भी सुविधा होगी.
वहीं, इस सर्विस में ना तो टोल देना होगा और ना ही कोई इन्विजिबल चार्ज. इसमें पार्किंग, टोल और अन्य एक्स्ट्रा चार्ज से भी निजात मिलेगी. यह सर्विस 24X7 के लिए उपलब्ध होगी. सरकार के अनुसार 3 सालों में यह सर्विस देश के हर राज्य में पहुंचाने का लक्ष्य है. भारत टैक्सी से महिलाएं बाइक, ऑटो और कार आसानी से बुक कर सकेंगे. गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर से भारत टैक्सी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं