Vitamin D Deficiency: भारत में 70 से 90 फीसदी लोगों को विटामिन डी की कमी से दोचार होना पड़चा है. विटामिन डी धूप से मिलने वाला विटामिन ही जिसे सनशाइन विटामिन (Sunshine Vitamin) भी कहते हैं. शरीर को कैल्शियम सोखने के लिए भी विटामिन डी की आवश्यक्ता होती है. वहीं, विटामिन डी हड्डियों को मजबूत बनाने में, इम्यूनिटी बनाए रखने और मसल्स फक्शंस में फायदेमंद होता है. इस विटामिन की कमी होने पर शरीर के अलग-अलग हिस्सों में दर्द रहने की समस्या भी हो जाती है. ऐसे में शरीर को विटामिन डी की जरूरत होती है. सूर्य की किरणें (Sunlight) विटामिन डी का मुख्य स्त्रोत होती हैं. ऐसे में यहां जानिए किस समय और कितनी देर धूप सेंकने से विटामिन डी की कमी पूरी हो सकती है.
नाश्ते में खाने के लिए बेस्ट हैं ये फूड्स, अच्छी सेहत के लिए इन चीजों को बना लीजिए डाइट का हिस्सा
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
विटामिन डी की कमी पूरी करने के लिए कितनी देर धूप लें
शरीर में विटामिन डी लेवल्स बढ़ाने के लिए धूप लेना जरूरी है. सूरज की यूवीबी किरणें विटामिन डी के प्रोडक्शन में मददगार होती हैं और शरीर को तब मिलती हैं जब सूरज की किरणें अपने चरम पर होती हैं. ऐसे में सुबह के 10 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच धूप लेने पर शरीर को भरपूर मात्रा में विटामिन डी मिलता है. लेकिन, धूप कितनी देर ली जा रही है इसका ध्यान रखना भी जरूरी होता है. आमतौर पर 10 से 30 मिनट के बीच धूप सेंकी जा सकती है लेकिन एकदम सटीक समय 15 मिनट है.
15 मिनट धूप लेने पर शरीर को अच्छी मात्रा में विटामिन डी मिल जाता है. विटामिन डी (Vitamin D) की जरूरत हर उम्र के व्यक्ति को होती है और इसकी कमी सभी को प्रभावित करती है. इसीलिए समय का ध्यान रखते हुए धूप लेना जरूरी है. जरूरत से ज्यादा धूप सेंकने पर शरीर को नुकसान भी हो सकता है.
ज्यादा धूप सेंकने के नुकसानधूप कितनी देर ली जा रही है इस समय को बैलेंस करना जरूरी होता है. जरूरत से ज्यादा देर धूप लेने पर स्किन को नुकसान हो सकता है और स्किन कैंसर का खतरा बढ़ सकता है. इसीलिए जरूरत से ज्यादा धूप नहीं सेंकनी चाहिए, 15 मिनट के आस-पास धूप सेंकना विटामिन डी पाने के लिए पर्याप्त होता है.
इन चीजों से भी मिल सकता है विटामिन डीसूरज की किरणों के अलावा खानपान की कुछ चीजें विटामिन डी की अच्छी स्त्रोत (Vitamin D Sources) होती हैं. इन चीजों को डाइट का हिस्सा बनाने पर भी शरीर को विटामिन डी मिल सकता है. इनमें कोड लिवर ऑयल, साल्मन, अंडे, मशरूम, दूध और विटामिन डी फोर्टिफाइड फूड्स शामिल हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं