Healthy Diet: सुबह के नाश्ते को दिन का सबसे जरूरी मील कहा जाता है. सुबह अगर सही चीजों को ब्रेकफास्ट में शामिल ना किया जाए तो कुछ ही देर में भूख लगने लगती है, शरीर को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिलते, ऊर्जा की कमी महसूस होने लगती है और वजन पर बुरा असर पड़ता है सो अलग. ऐसे में सुबह के नाश्ते (Morning Breakfast) का खास ध्यान रखना जरूरी होता है. यहां ऐसे ही कुछ फूड्स का जिक्र किया जा रहा है जिन्हें सुबह के समय खाना हेल्दी होता है और इन फूड्स को खाने पर शरीर को अच्छी मात्रा में प्रोटीन (Protein) और फाइबर मिलते हैं जिनका सेवन पाचन को दुरुस्त रखने से लेकर वजन कम करने तक में नजर आता है. आप भी इन फूड्स को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं.
Malaika Arora ने बताया एक्ने कम करने का दमदार घरेलू नुस्खा, बस 3 चीजों की पड़ेगी जरूरत
नाश्ते के सबसे अच्छे ऑप्शंस | Best Breakfast Options
ओट्सफाइबर से भरपूर ओट्स को नाश्ते में खाया जा सकता है. ओट्स से पेट तो भरता ही है, साथ ही यह वजन घटाने (Weight Loss) में असरदार साबित होता है. ओट्स को सादा खाने के बजाय इसमें फल, सूखे मेवे या शहद वगैरह डाला जा सकता है. आप चटपटा ओट्स बनाकर भी खा सकते हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
नाश्ते में बादाम को शामिल किया जा सकता है. आप बादाम को सलाद में डाल सकते हैं, स्मूदी बना सकते हैं, शेक्स में डाल सकते हैं या इसे भिगोकर भी खाया जा सकता है. बादाम में फैट्स, ओट्मील और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है.
अंडेअंडे सुपरफूड्स की गिनती में आते हैं. अंडे (Eggs) खाने पर पेट लंबे समय तक भरा तो रहता ही है, साथ ही इससे शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन भी मिल जाता है. अंडे उबालकर खाए जा सकते हैं, इनसे भुजिया बनाई जा सकती है या फिर अंडे का ऑमलेट बनाकर खाया जा सकता है.
ताजा फलसुबह के समय घर से ताजा फल खाकर निकला जा सकता है. ताजे फल विटामिन, फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं. इन फलों को खाने पर दिन की ताजगी भरी शुरूआत होती है.
चिया सीड्सओमेगा-3 फैटी एसिड्स से भरपूर चिया सीड्स (Chia Seeds) सेहत को दुरुस्त रखते हैं. चिया सीड्स में फाइबर भी भरपूर मात्रा में होता है. रात के समय चिया सीड्स को बादाम के दूध या दही में भिगोकर रखा जा सकता है. अगली सुबह फलों और सूखे मेवों की टॉपिंग्स के साथ चिया सीड्स खाए जा सकते हैं.
केलानाश्ते में केला खाया जा सकता है. फाइबर और पौटेशियम से भरपूर केले सेहत को दुरुस्त रखते हैं. केले खाने का एक फायदा यह भी है कि इससे वेट मैनेजमेंट में मदद मिलती है. इस चलते रोजाना 1-2 केले खाए जा सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं