विज्ञापन

गर्मियों में फल खाने का सबसे अच्छा समय क्या है? जानें न्यूट्रिशनिस्ट की राय

Best Time to Eat Fruits in Summer: फल कब और कैसे खाएं ताकि शरीर को पूरा फायदा मिले? न्यूट्रिशन एक्सपर्ट से जानें गर्मियों में फल खाने का सही समय.

गर्मियों में फल खाने का सबसे अच्छा समय क्या है? जानें न्यूट्रिशनिस्ट की राय
क्या सुबह खाली पेट फल खाना सही है? गर्मियों के लिए एक्सपर्ट गाइड

Best Time to Eat Fruits in Summer: गर्मियों के मौसम में बहुत से लोग अनाज से अधिक फल खाना पसंद करते हैं, क्योंकि ये पचने में आसान होता है और इस मौसम में मिलने वाले फलों में पानी की मात्रा भी अधिक होती है. गर्मियों में फल खाना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन अक्सर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि फल खाने का सही समय क्या है. क्या सुबह खाली पेट फल खाए जा सकते हैं या इन्हें खाने के लिए दिन का कोई खास वक्त होता है? इन सभी सवालों के जवाब जानने के लिए एनडीटीवी ने पोषण विशेषज्ञ दीप्ति खटुजा से बात की.

गर्मियों में फल खाने का सबसे अच्छा समय | Best Time to Eat Fruits

ऐसे में बहुत से लोगों के मन में ये सवाल आता है कि गर्मियों में फल खाने का सही समय क्या है? क्या सुबह खाली पेट भी फल खाया जा सकता है?  किस वक्त फल खाएं तो इसका अधिकतम फायदा हमारे शरीर को मिलता है? ये वो कॉमन सवाल हैं, जो हम सभी के मन में आते हैं. गर्मियों के मौसम में फल कब और कितना खाया जा सकता है, इसे लेकर एनडीटीवी ने पोषण विशेषज्ञ (Nutritionist) दीप्ति खटुजा से बात की.

Latest and Breaking News on NDTV

क्या खाली पेट खा सकते हैं फल? (Can you eat fruit on an empty stomach?)

डॉ दीप्ति ने बताया कि जो सिट्रस फ्रूट्स होते हैं यानी जो खट्टे फल होते हैं, उन्हें कई लोगों को सुबह खाली पेट खाने से दिक्कत हो सकती है. हालांकि इसका प्रभाव अलग-अलग लोगों में अलग हो सकता है. खट्टे फलों जैसे नींबू या संतरा सुबह खाने से कुछ लोगों को एसिडिटी हो सकती है. लेकिन बाकी के फलों को सुबह भी खाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें

गर्मियों में फल खाने का सही समय क्या है? (Best Time to Eat Fruits in Summer)

डॉ दीप्ति बताती हैं कि फल खाने का कोई ऐसा निर्धारित समय नहीं है. आप इसे किसी भी वक्त खा सकते हैं. इसे किसी भी वक्त खाएं तो आपको फायदा मिलेगा. आप इसे नाश्ता या खाना खाने के बाद खा सकते हैं. नाश्ते के साथ जूस पिया जा सकता है. गर्मियों में रात के वक्त भी फल खाने से कोई दिक्कत नहीं है. सोशल मीडिया पर भी न्यूट्रिशन से जुड़े ऐसे सवाल अक्सर पूछे जाते हैं- 

जो लोग दफ्तरों में काम करते हैं उन्हें अगर दिन में समय न मिले तो शाम में भी फल खा सकते हैं. इसे इवनिंग स्नैक्स की तरह लिया जा सकता. जिन लोगों को शुगर क्रेविंग होती है उनके लिए फल सबसे अच्छा ऑप्शन है. इससे आपको शुगर के साथ ही फाइबर भी मिलता है, जो आपके डाइजेशन को बेहतर बनाता है. 

टेक अवे : फल दिन के किसी भी समय खाए जा सकते हैं, लेकिन जिन लोगों को एसिडिटी, गैस या डायबिटीज की समस्या है, उन्हें समय और मात्रा का ध्यान रखना चाहिए.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com