Skin Care: गर्मियों की चिलचिलाती धूप सेहत को तो बिगाड़ती ही है, साथ ही त्वचा को भी कई तरह से नुकसान पहुंचाती है. धूप के कारण सनबर्न और सनटैनिंग की दिक्कत सबसे ज्यादा होती है. सनबर्न यानी धूप से त्वचा झुलस जाना और सनटैन (Sun Tan) जिसमें त्वचा पर धूप के कारण धब्बे या मैल नजर आने लगता है. टैनिंग (Tanning) होने पर त्वचा की रंगत पर असर पड़ता है. ऐसे में इस टैनिंग से छुटकारा पाने के लिए घर की ही कुछ चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है. यहां बेसन समेत ऐसे ही कुछ घरेलू नुस्खे दिए जा रहे हैं जो टैनिंग को छुड़ाने में तेजी से असर दिखाते हैं. इन नुस्खों को आजमाना बेहद आसान भी है.
न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया गर्मियों की किस दिक्कत में क्या खाना है फायदेमंद, दूर हो जाएगी हर दिक्कत
टैनिंग के घरेलू उपाय | Tanning Home Remedies
बेसन और दहीचेहरे पर बेसन (Besan) और दही को साथ मिलाकर चेहरे पर लगाया जा सकता है. इससे टैनिंग छूटने में असर दिखने लगता है. एक कटोरी में एक चम्मच भरकर बेसन लें और इसमें जरूरत के अनुसार दही मिला लें. जब पेस्ट तैयार हो जाए तो इसे चेहरे पर 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. बेसन के इस फेस पैक से ना सिर्फ त्वचा को लैक्टिक एसिड के गुण मिलते हैं बल्कि त्वचा को हाइड्रेशन भी मिलता है. स्किन को सूदिंग इफेक्ट्स मिलते हैं और सनबर्न से झुलसी त्वचा को आराम महसूस होता है. कुछ दिन इस फेस पैक को त्वचा पर लगाया जाए तो टैनिंग कम होने लगती है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
स्किन को टमाटर से भी कई फायदे मिलते हैं. इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स त्वचा को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और साथ ही स्किन डैमेज को कम करने, धूप से झुलसी त्वचा को आराम देने और टैनिंग हल्की करने में मदद करते हैं. टमाटर के रस (Tomato Juice) को कटोरी में निकालकर रूई की मदद से चेहरे पर लगाया जा सकता है. इसके अलावा, टमाटर का टुकड़ा लेकर सीधा टैनिंग पर मल सकते हैं. कुछ देर बाद धोकर त्वचा साफ कर लें.
शहद और नींबू का रसटैनिंग हटाने के लिए इस फेस मास्क (Face Mask) को बनाकर भी चेहरे पर लगाया जा सकता है. फेस मास्क बनाने के लिए एक चम्मच शहद में बराबर मात्रा में नींबू का रस मिला लें. मिश्रण को चेहरे पर लगाकर 15 से 20 मिनट रखें और फिर धोकर छुड़ा लें. कुछ दिन के नियमित इस्तेमाल से टैनिंग कम होने में असर दिखने लगेगा. इस फेस मास्क से स्किन को एक्सफोलिएटिंग गुण भी मिलते हैं और त्वचा से मैल हटता है सो अलग.
टैनिंग, दाग-धब्बों और झाइयों की दिक्कत पर आलू का रस रामबाण साबित होता है. आलू के रस में पाए जाने वाले एंजाइम्स त्वचा को नेचुरल ब्लीचिंग गुण देते हैं जिससे त्वचा पर नजर आने वाले धब्बे हटते हैं और स्किन का खोया हुआ निखार लौट आता है. कच्चे आलू को घिसकर और निचोड़कर रस निकाला जा सकता है. इस रस को रूई की मदद से जस का तस टैनिंग वाले हिस्सों पर लगाया जा सकता है और कुछ देर बाद धोकर हटा सकते हैं. इसके अलावा, आलू के रस (Potato Juice) में नींबू का रस मिलाकर भी लगा सकते हैं.
बेसन और हल्दीचेहरे पर निखार पाने के लिए अक्सर ही बेसन और हल्की से फेस पैक बनाकर लगाया जाता है. यह फेस पैक त्वचा से टैनिंग हल्की करने में भी असरदार होता है. इस फेस पैक से चेहरे ही नहीं बल्कि गर्दन और हाथ-पैरों की टैनिंग भी कम की जा सकती है. सबसे पहले कटोरी में 2 चम्मच बेसन, आधा चम्मच हल्दी और जरूरत के अनुसार दूध और थोड़ा गुलाबजल लेकर पेस्ट बना लें. इस फेस पैक को चेहरे पर 15 से 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. इससे स्किन से टैनिंग कम होती है और चेहरा निखरा हुआ नजर आने लगता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
Nutritionist के बताए 10 आसान Tips से कभी नहीं बढ़ेगा घटाया हुआ वजनNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं