विज्ञापन

Rice For Skin: चावल से चमकेगा चेहरा, ग्लोइंग स्किन के लिए इस तरह करें इस्तेमाल

Rice For Glowing Skin: न हम टमाटर की बात कर रहे हैं और न ही आलू की, तो अब आप सोच रहे होंगे फिर ऐसा क्या है? चावल न खाने का मजा दोगुना करता है, बल्कि स्किन के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है.

Rice For Skin: चावल से चमकेगा चेहरा, ग्लोइंग स्किन के लिए इस तरह करें इस्तेमाल
Rice Flour Face Pack For Bright Skin

Rice For Glowing Skin: चेहरे को ग्लोइंग बनाए रखने के लिए लोग तरह-तरह के घरेलू नुस्खों का सहारा लेते हैं, लेकिन क्या आप जनते हैं आपके किचन में ही एक ऐसी चीज मौजूद है, जो आपके स्किन को ग्लोइंग बनाने में बेहद मददगार साबित हो सकती है. नहीं-नहीं न हम टमाटर की बात कर रहे हैं और न ही आलू की, तो अब आप सोच रहे होंगे फिर ऐसा क्या है? चावल न खाने का मजा दोगुना करता है, बल्कि स्किन के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है.

चावल कैसे है फायदेमंद?

इसमें विटामिन E, फेरुलिक एसिड, ऐंटिऑक्सीडेंट्स और अमीनो एसिड पाया जाता है, जो स्किन को कई तरह की दिक्कतों से राहत दिलाने में मददगार साबित हो सकते हैं. बस इसे कैसे लगाना है यह पता होना चाहिए.

टोनर की तरह: इसे बनाने के लिए आपको आधा कप चावल धोकर एक कप पानी में भिगो देना है, फिर 30 मिनट बाद पानी छानकर एक बोतल में भर लेना है. आप चाहें, तो इसे स्टोर भी कर सकते हैं. यह पोर्स को टाइट, ऑयल कंट्रोल, और डलनेस दूर करने में बेहद असरदार साबित हो सकता है.

फेस पैक की तरह: आप चावल के फेस पैक की मदद से स्किन को एक्सफोलिएट कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए आपको 2 चम्मच चावल का आटा, 1 चम्मच दही और थोड़ा सा शहद लेना होगा. फिर इसे चेहरे पर 15 मिनट लगाकर छोड़ दें और फिर हल्के हाथों से रगड़ते हुए धो लें. नियमित रूप से इसे लगाने से टैनिंग, पिगमेंटेशन और दाग-धब्बों से राहत पाई जा सकती है.

राइस आइस क्यूब की तरह: इन्हें बनाने के लिए आपको राइस वॉटर को आइस ट्रे में जमा लेना है और फिर फ्रीजर में रखकर आइस क्यूब बना लेना है. इसे चेहरे पर लगाने के लिए चेहरे पर हल्के हाथों से 1 से 2 मिनट इन क्यूब को रगड़ें. इस तरीके से चावल का इस्तेमाल करने से पोर्स टाइट, पफिनेस कम और चेहरे पर निखार आएगा.

Latest and Breaking News on NDTV

इसे भी पढ़ें: फेशियल हेयर को कैसे रिमूव करें, यहां हैं 4 आसान तरीके, चौथा तो सबसे आसान, मिनटों में साफ होंगे अनचाहे बाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
How To Use Rice For Glowing Skin, Rice For Skin Benefits, Rice For Glowing Skin, Chawal Se Skin Care Kaise Kare, Face Par Chawal Lagane Ke Fayde
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com