Skin Care: बेसन भारतीय रसोई में अलग-अलग पकवान बनाने के लिए इस्तेमाल होता है. चाहे बेसन के पकौड़े हों या स्वादिष्ट गट्टे की सब्जी, खाते ही मजा आ जाता है. वहीं, चीला रोजमर्रा की डाइट का हिस्सा होता है. लेकिन, स्किन केयर से भी बेसन (Besan) अछूता नहीं है. बेसन को स्किन केयर में कई तरीकों से इस्तेमाल में लाया जाता है. खासतौर से बेसन का उबटन बनाया जाता है. 2 चम्मच बेसन से ही स्किन की कई दिक्कतों से छुटकारा मिल जाता है. यहां जानिए टैनिंग, दाग-धब्बे और कील-मुंहासे हटाने के लिए कैसे बनाएं बेसन से फेस पैक्स.
बाल कॉफी से इस तरह धोकर देख लीजिए एक बार, फायदा जानकर चौंक जाएंगी आप
बेसन के फेस पैक्स | Besan Face Packs
बेसन स्किन को एंटीबैक्टीरियल गुण भी देता है और त्वचा एक्सफोलिएट करने में भी मदद करता है. हफ्ते में एक बार बेसन का फेस पैक बनाकर लगाने से चेहरे पर नमी आती है, चेहरे पर चमक दिखती है और प्राकृतिक निखार नजर आने लगता है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
फाइबर से भरपूर इन 5 चीजों को खाने पर वजन घटाना हो जाता है आसान, जानिए Fibre Rich Foods के नाम
पिंपल्स के धब्बे छुड़ाने के लिएबेसन से पिंपल्स (Pimples) और एक्ने के धब्बे छुड़ाने के लिए इस फेस पैक को बनाकर देखें. फेस पैक बनाने के लिए 2 चम्मच बेसन में 2 चम्मच खीरे का रस मिला लीजिए और कुछ बूंदे नींबू के रस की डालें. इस फेस पैक को चेहरे पर 20 मिनट लगाए रखने के बाध धो लें. हालांकि, इस फेस पैक को चेहरे पर जरूरत से ज्यादा देर लगाकर ना रखें क्योंकि इससे स्किन खिंचना शुरू हो जाती है.

त्वचा जरूरत से ज्यादा ऑयली हो और चिपचिपी दिखने लगे तो बेसन और गुलाबजल को मिलाकर फेस पैक बनाएं. 2 चम्मच बेसन में पेस्ट बनाने लायक गुलाबजल डाल लीजिए. इस फेस पैक को चेहरे पर 15 से 20 मिनट लगाए रखने के बाद धो लें. स्किन से एक्सेस ऑयल हट जाएगा.
निखरी त्वचा के लिएचेहरे पर बेदाग निखार पाने के लिए बेसन में चुटकीभर हल्दी, एक चम्मच दूध और जरूरत के अनुसार गुलाबजल मिलाकर फेस पैक तैयार करें. इस फेस पैक को चेहरे और गर्दन पर 15 से 20 मिनट लगाए रखने के बाद धो लें. इस फेस पैक से स्किन एक्सफोलिएट भी होती है. हल्दी (Turmeric) के औषधीय गुण भी त्वचा को इस फेस पैक से मिलते हैं.

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं