Hair Care Tips: बालों की समस्या से आजकल हर कोई परेशान है, खासतौर पर महिलाओं को ये दिक्कत काफी ज्यादा होती है. बरसात के मौसम में ये परेशानी और भी ज्यादा बढ़ जाती है, बालों का झड़ना तेज होता है और ये रूखे होने लगते हैं. इसके लिए लोग महंगे शैंपू और तमाम तरह के हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसा घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, जिसका इस्तेमाल करने से आपके बाल मजबूत और चमकदार दिखेंगे.
फिटकरी से बाल धोना
फिटकरी एक ऐसी चीज है, जिसके कई फायदे हैं. लोग इसे अपने ओरल हाईजीन और स्किन के लिए इस्तेमाल करते हैं. फिटकरी के पानी से मुंह धोने के कई फायदे हैं. इसी सफेद चीज को आप बालों पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं, इसके बाद आपको इसके फायदे नजर आने लगेंगे. काफी कम लोग इस बात को जानते हैं कि फिटकरी को बालों में लगाने से क्या होता है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
क्या हैं फायदे?
फिटकरी के पानी से बाल धोने का सबसे बड़ा फायदा ये होता है कि ये डैंड्रफ को पूरी तरह से खत्म कर देता है. इसका लगातार इस्तेमाल काफी फायेदमंद होता है और आपके बाल चिपचिपे भी नहीं होते हैं. जिन लोगों को बाल झड़ने की समस्या है, उनके लिए भी फिटकरी का पानी एक अच्छा विकल्प हो सकता है. हफ्ते में दो से तीन बार आप इस पानी से अपने बाल धो सकती हैं. ऐसा करने से आपके बाल चमकदार भी दिखेंगे.
स्वस्थ शरीर के लिए रोजाना इतना खाना है काफी, प्रेमानंद महाराज ने बताया कितना होना चाहिए आहार
ये है इस्तेमाल का तरीका
नहाने से पहले आप एक लीटर पानी में एक से दो चम्मच फिटकरी डाल दें, जिसके बाद इसे अच्छी तरह मिक्स कर लें. इसे जग से बालों में धीरे-धीरे डालें और उंगलियों से मसाज करते रहें. ऐसा पांच मिनट तक करने के बाद आप साफ पानी से बाल अच्छे से धो लें. इसके बाद आपकी डैंड्रफ क समस्या खत्म हो जाएगी. कुछ लोगों को फिटकरी के पानी से थोड़ी जलन महसूस हो सकती है, लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है.
अगर आपको ज्यादा डैंड्रफ हो रहा है और काफी ज्यादा बाल झड़ रहे हैं तो आप इसके लिए डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं. ये किसी बीमारी का संकेत भी हो सकता है. इसके अलावा आप जो घरेलू नुस्खे आजमा रहे हैं, उन्हें लेकर भी डॉक्टर से सलाह लें. ऐसा करने से आपको किसी भी चीज का खतरा नहीं होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं