Healthy Tips: अदरक सेहत को दुरुस्त रखने वाली जड़ी-बूटियों की गिनती में आता है. अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो खासकर जोड़ों के दर्द (Joint Pain) को दूर करने में असरदार साबित होते हैं. इतना ही नहीं, अदरक शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करता है, इसके सेवन से पेट के दर्द से छुटकारा मिलता है, मितली की दिक्कत दूर होती है और वजन कम होने में भी मदद मिलती है. लेकिन, इसका सही तरह से सेवन किया जाना जरूरी है. यहां जानिए किस तरह करें अदरक (Ginger) का सेवन शरीर की अलग-अलग दिक्कतों से मिल जाए छुटकारा.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
कैसे करें अदरक का सेवन | How To Consume Ginger
अदरक को यूं तो कई तरह से खानपान का हिस्सा बनाया जा सकता है, लेकिन इसके सेवन का सबसे अच्छा तरीका है कि इसका पानी बनाकर पिया जाए. अदरक का पानी (Ginger Water) बनाने के लिए इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. अब एक गिलास पानी में अदरक डालकर पका लें. इस पानी को छानकर चाय की तरह चुस्कियां लेकर पिएं. कई दिक्कतों पर रामबाण असर दिखाता है यह पानी या कहें अदरक की चाय. अदरक की चाय (Ginger Tea) में आप नींबू का रस और शहद भी डाल सकते हैं. लेकिन, इस बात का ध्यान रहे कि आप खाली पेट जरूरत से ज्यादा अदरक की चाय ना पिएं.
बच्चों को बिगाड़ देती हैं माता-पिता की कुछ गलतियां, कहीं आप भी तो नहीं करते ये मिस्टेक्स
अदरक की चाय के फायदे- बड़े हुए कॉलेस्ट्रोल को कम करने में अदरक की चाय का कमाल का असर नजर आता है. अदरक की चाय पीने पर यह एलडीएल (LDL) यानी बुरे कॉलेस्ट्रोल को कम करने में असर दिखाता है. इससे हार्ट हेल्थ भी अच्छी रहती है.
- जोड़ों के दर्द को दूर करने में भी इस चाय का असर दिखता है. यह चाय दर्द को खींच लेती है और घुटनों में या हाथ-पैरों की उंगलियों में दर्द हो तो उसे दूर कर देती है.
- मेंस्ट्रूअल क्रैंप्स से छुटकारा दिलाने में भी इस चाय का अच्छा असर नजर आता है. खराब पाचन को ठीक करने के लिए भी इस चाय को पिया जा सकता है.
- सुबह के समय मॉर्निंग सिकनेस से राहत पाने के लिए भी अदरक की चाय का सेवन करके देखें. इस चाय से मॉर्निंग सिकनेस दूर हो जाती है.
- उल्टी आने लगे या फिर जी मिचलाने लगे तो अदरक की चाय पी लें. उल्टी आने से रुक जाती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं