Hair Care: डैंड्रफ की दिक्कत ऐसी है कि छिपाए नहीं छिपाई जाती. डैंड्रफ फंगस के कारण होते हैं जो ह्यूमिड वातावरण में ज्यादा पनपता है. सिर पर डैंड्रफ (Dandruff) होने पर सफेद फ्लेक्स नजर आने लगते हैं. ये फ्लेक्स हाथ लगाते ही झड़कर गिरना शुरू हो जाते हैं और कंधों पर बिखरे नजर आते हैं. रूसी होने पर सिर में खुजली तो होती ही है, साथ ही देखने में भी डैंड्रफ अच्छा नहीं लगता है. खासतौर से सर्दियों के दिनों में डैंड्रफ ज्यादा नजर आता है. यहां कुछ ऐसे ही घरेलू नुस्खे दिए जा रहे हैं जो डैंड्रफ को कम करने में असरदार साबित होते हैं. इन नुस्खों को आजमाकर आप भी डैंड्रफ से छुटकारा पा सकते हैं.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
डैंड्रफ से छुटकारा दिलाने वाले नुस्खे | Dandruff Home Remedies
एक कटोरी में नारियल का तेल लें और उसमें कुछ बूंदे नींबू के रस (Lemon Juice) की डाल लें. नींबू के रस को नारियल तेल के साथ मिलाकर सिर पर लगाएं और कुछ देर बाद सिर धो लें. नींबू के सिट्रिक एसिड डैंड्रफ को बाहर निकाल देते हैं और एंटीमाइक्रोबियल गुण फंगस को दूर करते हैं.
सर्दी आते ही फटने लगे हैं होंठ तो घर की ये 5 चीजें लगाना कर दें शुरू, मुलायम हो जाएंगे Chapped Lips
नीम के पत्तों में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो डैंड्रफ को स्कैल्प से हटा देते हैं. इससे स्कैल्प डिटॉक्सिफाई होती है और एक्सेस ऑयल भी कम होता है. नीम के पत्ते पीसकर इसका रस निकाला जा सकता है. इस रस को बालों पर लगाएं और 10 मिनट बाद सिर धो लें. डैंड्रफ कम होने लगेगा.
डैंड्रफ हटाने में बेकिंग सोडा (Baking Soda) भी काम आता है. बेकिंग सोडा को पानी के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं और बालों पर लगाएं. स्कैल्प पर इस पेस्ट को मलें और फिर देखें असर. हफ्ते में 2 बार ही बेकिंग सोडा लगाएं, सिर से डैंड्रफ निकल जाता है.
अगर डैंड्रफ का कोई रामबाण इलाज है तो वो है दही. बालों पर दही (Curd) लगाने से डैंड्रफ की दिक्कत पूरी तरह दूर हो जाती है. दही को जस का तस ही सिर पर लगा लें. जड़ों से सिरों तक बालों को कवर करें. 15 से 20 मिनट बाद सिर को धोकर साफ करें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं