Parenting Tips: जब हम कहते हैं कि बच्चा बिगड़ गया है तो जहन में ख्याल आता है ऐसे बच्चे का जो सभी से झगड़ा करता है, मनमानी करता है, जिसकी बात ना मानी जाए तो चीखता-चिल्लाता है या फिर ऐसा बच्चा जो सभी का अनादर करता है. अगर यही सारी बातें आपको अपने बच्चे में नजर आती हैं तो हो सकता है आपका बच्चा भी बिगड़ने लगा है. लेकिन, बच्चे के इस बिगड़े हुए व्यवहार (Bad Behavior) में आपका कितना हाथ है आपने यह कभी सोचा है? माता-पिता बच्चे को किस तरह से ट्रीट करते हैं, उसे किस तरह की आदतें डलवाते हैं और कौनसे काम करने को कहते हैं या नहीं कहते जैसी छोटी-छोटी बातें ही बच्चे के व्यवहार को निर्धारित करती हैं. आइए जानते हैं माता-पिता (Parents) बच्चे को बिगाड़ने में कितना योगदान देते हैं और बच्चे का व्यवहार किस तरह सुधारा जा सकता है.
रूखे-सूखे बालों को मुलायम बनाते हैं ये हेयर मास्क, केले, दूध और शहद से बनकर हो जाएंगे तैयार
किस तरह बिगड़ जाता है बच्चा
माता-पिता अगर बच्चे को उसकी उम्र से कम ट्रीट करते हैं या जरूरत से ज्यादा पैंपर करते हैं तो बच्चे के बिगड़ने की भी उतनी ही संभावना रहती है. बच्चा जैसे-जैसे बड़ा होता जाता है उसे दुनिया की सच्चाई कटाक्ष लगती है और वह अपने कंफर्ट जोन से निकलने से कतराने लगता है. इस तरह बच्चे मनमाने और हर बात के लिए 'ना' कहने वाले हो जाते हैं.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
रात में नहीं आती समय से नींद तो बस कर लें ये 2 काम, मिनटों में खर्राटे मारकर सोने लगेंगे आप
हमेशा बच्चे की बात माननाहर समय ही अगर बच्चे की बात मानी जाए तो बच्चे को 'ना' सुनने की आदत ही नहीं रहती है. ऐसे में जब बच्चे को किसी बात के लिए मना किया जाता है तो वह जहां देखो वहां ही पैर पटकने लगता है, रोता-बिलखता है और तबतक शांत नहीं होता जबतक की उसकी बात सिर-आंखों पर ना रख ली जाए.
हर बात के लिए मना करनाजिस तरह हर बात के लिए 'हां' कहने पर बच्चा बिगड़ालू (Spoiled Child) बनता है, उसी तरह हर बात पर ना कहना भी बच्चे को बिगाड़ने वाला साबित होता है. इससे बच्चा झूठ बोलने की आदत डाल लेता है, वह माता-पिता की आंखों में धूल झोंककर अपने मन की करने को ज्यादा अच्छा समझने लगता है.
बच्चे के सामने गलत व्यवहार का बखान करनामाता-पिता जब बच्चे के सामने गलत व्यवहार का बखान करते हैं, अपने पैसों की धौंस किसी गरीब पर जमाते हैं, किसी का अपमान करते हैं और झूठ बोलते हैं तो बच्चा भी यह गुण अपने पैरेंट्स से सीखने में देर नहीं लगाता.
कैसे सुधारें बुरी आदतबच्चा अगर बिगड़ गया है और उसे बुरी आदतें लग गई हैं तो उसे सुधारने के लिए माता-पिता को कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूरत होती है. आपको बच्चे को 'ना' कहना सीखना होगा, उसकी सही बातों को ही मानें और बुरी बातों को मानने से इंकार करना होगा. बच्चे को सम्मान की भावना सिखानी होगी और उसे बाहरी दुनिया के लिए तैयार करना होगा. बच्चे को जरूरत से ज्यादा लाड़ करना उसके लिए ही परेशानियों का सबब बन सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं