Chukander juice : चुकंदर, इसे पसंद करें या नापसंद, लेकिन हम सभी इस बात से सहमत हो सकते हैं कि यह बैंगनी-लाल जड़ वाली सब्जी पोषक तत्वों और खनिजों से भरपूर होती है. इसके सेवन से शरीर में कई तरह के सकारात्मक बदलाव होते हैं. हालांकि, क्या आप जानते हैं कि चुकंदर खाने से महिलाओं को विशेष लाभ मिलते हैं? उदाहरण के लिए, यह आपके हार्मोनल हेल्थ और सेक्सुअल लाइफ को बेहतर बनाता है, वजन घटाने में सहायता करता है, आपकी त्वचा को चमकने में मदद करता है, आदि. ऐसे में आज हम इस आर्टिकल में महिलाओं के लिए चुकंदर के क्या लाभ हो सकते हैं उसके बारे में विस्तार से जानेंगे.
बचपन से ही बच्चों में डालें ये 5 आदतें, भविष्य में बनाएंगे सबसे मजबूत रिश्ते
चुकंदर के क्या लाभ हैं
- चुकंदर को ब्यूटी फूड के रूप में जानते हैं क्योंकि, इसके खाने से चेहरे पर गजब का निखार आता है. इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालकर आपकी त्वचा को अंदर और बाहर से चमकाने का काम करते हैं.
- वहीं, यह ब्यूटी फूड आपके बालों की चमक को भी बढ़ाते हैं. इसमें पाए जाने वाले विटामिन ए, मिनरल्स और कैल्शियम आपकी हेयर ग्रोथ को सुधारने में मदद करते हैं.
- वहीं, इसका जूस आप गर्भावस्था के दौरान पीती हैं तो फिर ये आपके ब्लड प्रेशर को रेग्यूलेट करने में मदद करेगा. वही, इसका जूस महिलाओं की मेन्सूट्रुअल साइकिल को भी बेहर करता है.
- इसके अलावा यह जूस आपके शरीर में जमी चर्बी को कम करने में मदद करता है. यह आपके शरीर से अपशिष्ट पदार्थों को निकालने में मदद करता है. इससे शरीर में फैट जमा नहीं होने पाता है.
- चुकंदर का जूस शरीर में आयरन की कमी को पूरा करता है, इस लिहाज से महिलाओं को तो इसका जूस जरूर पीना चाहिए. जिन लोगों को एनीमिया की परेशानी है उन्हें तो जरूर इसका सेवन करना चाहिए.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं