विज्ञापन

घर में चींटियों को आने से कैसे रोकें? इन्हें घर से कैसे दूर करें? जानें बिना मारे चींटी भगाने के आसान तरीके

Chiti Bhagane ka Powder: ठंड बढ़ते ही चींटियां गर्माहट, भोजन और पानी की तलाश में घरों में घुसने लगती हैं. एक्सपर्ट के अनुसार, दरारें बंद रखने, सफाई करने और लिक्विड या जेल एंट बाइट के इस्तेमाल से इनकी समस्या कम की जा सकती है.

घर में चींटियों को आने से कैसे रोकें? इन्हें घर से कैसे दूर करें? जानें बिना मारे चींटी भगाने के आसान तरीके
घर में चींटियों को आने से कैसे रोकें
ndtv

मौसम में ठंडक बढ़ते ही कई घरों में चींटियों की परेशानी शुरू हो जाती है. रसोई के काउंटर, फर्श और खाने-पीने की चीजों के आसपास अचानक चींटियों की कतार दिखाई देने लगती है. दरअसल, तापमान गिरने पर चींटियां ठंड से बचने और भोजन की तलाश में घरों का रुख करने लगती हैं. घर के अंदर उन्हें गर्माहट, पानी और खाने की चीजें आसानी से मिल जाती हैं. ऐसे में अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो एक-दो चींटियां देखते ही देखते बड़ी संख्या में नजर आने लगती हैं. एक्सपर्ट के अनुसार, कुछ सावधानियां अपनाकर इन्हें घर में आने से रोका जा सकता है.

ठंड बढ़ते ही घरों में क्यों आने लगती हैं चींटियां?

क्लेमसन यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर एमेरिटस और एक्सटेंशन एंटोमोलॉजिस्ट एरिक बेन्सन के अनुसार, चींटियां सर्दियों में बचने के लिए सुरक्षित और गर्म जगह तलाशती हैं. जमीन के नीचे, लकड़ी के अंदर या घर की दीवारों और दूसरी जगहों पर इन्हें ठिकाना मिल सकता है. वहीं, फ्लोरिडा यूनिवर्सिटीी की एंटोमोलॉजिस्ट फेथ ओई बताती हैं कि चींटियों को भी इंसानों की तरह रहने के लिए भोजन, पानी और आश्रय चाहिए. घर में ये तीनों चीजें आसानी से मिल जाती हैं.

घर में चींटियों को आने से कैसे रोकें?

जानकारी के अनुसार, सबसे पहले दरवाजों और खिड़कियों के आसपास मौजूद खाली जगह और दीवारों की दरारों को सील करें. दरवाजों के नीचे लगी रबर पट्टी भी ठीक रखें. फििर घर की दीवारों को छूने वाली झाड़ियों और पेड़ों की टहनियों को काट दें. इनके सहारे चींटियां अंदर पहुंच सकती हैं. साथ ही, घर की नींव के आसपास पत्तों और लकड़ी के बुरादे का ढेर न लगने दें. ये कीटों को छिपने की जगह देते हैं. बता दें कि सूखी घास, मक्का, कद्दू और दूसरे सजावटी सामान घर के दरवाजे से थोड़ी दूूरी पर रखें. बाहर रखी लकड़ी और गमलों को घर के अंदर लााने से पहले अच्छी तरह जांच लें.

घर में चींटियां आ जाएं तो क्या करें

एरिक बेन्सन के अनुसार, सबसे पहले यह पता लगाएं कि चींटियां किस वजह से आ रही हैं. रसोई या पेंट्री में गििरा बिस्कुट का टुकड़ा या खाने का कोई छोटा हिस्सा भी इन्हें आकर्षित कर सकता है. इसके अलावा, अगर बड़ी संख्या में बढ़ई चींटियां दििखाई दें तो नमी और पानी के रिसाव की जांच करें.

ये भी पढ़ें- DIY Old Diya: फेंकिए मत पुराने दिये, ऐसे कर लें दोबारा इस्तेमाल, लोहे के बर्तनों की सफाई में आएंगे काम

चींटियों पर स्प्रे करने से बचें

एक्सपर्ट के अनुसार, चींटियों पर सीधे स्प्रे करने से दिखाई देने वाली चींटियां तो मर जाती हैं लेकिन उनका पूरा झुंड खत्म नहीं होता. कुछ प्रजातियों में स्प्रे के बाद कॉलोनी बंटकर और बढ़ सकती है. ऐसे में लिक्विड या जेल वाले एंट बाइट का इस्तेमाल किया जा सकता है. चींटिियां इसे अपने घोंसले तक ले जाती है, जिससे कॉलोनी के दूसरे सदस्यों तक भी यह पहुंचता है. इसका असर दिखने में कुछ दिन लग सकते हैं. अगर इसके बाद भी समस्याा बनी रहे तो लाइसेंस प्राप्त पेस्ट कंट्रोल एक्सपर्ट की मदद लें.

ये भी पढ़ें- छिपकली भगाने वाला स्प्रे कैसे बनाएं? एक्सपर्ट ने बताया क्या छिड़कने से घर में नहीं दिखेगी एक भी छिपकली

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chiti Bhagane Ka Powder, Chiti Bhagane Ki Dawa
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com