Happy Baisakhi Wishes: हरियाणा और पंजाब में बैसाखी का दिन रबी की फसल कटने की खुशी के साथ-साथ नए साल का स्वागत भी लेकर आता है. खेतों में झूमती सरसों, ढोल-नगाड़ों की गूंज और रंगीन पकवानों की खुशबू बैसाखी को और भी खास बना देती है. इस साल बैसाखी 14 अप्रैल को मनाई जाएगी. ऐसे में इस त्योहार को और भी ज्यादा खास बनाने के लिए आप अपने परिवार, दोस्तों और प्रियजनों को बैसाखी की ये शुभकामनाएं, सुंदर कोट्स और व्हाट्सऐप मैसेज बेज सकते हैं.

इन संदेशों के साथ अपनों को दें बैसाखी 2026 की बधाई
चारों तरफ नई फसल की बहार है
देखो आया बैसाखी का त्योहार है
भंगड़ा, गिद्दा पाओ
खुश होकर इस दिन का जश्न मनाओ
Happy Baisakhi

सुबह से शाम तक वाहे गुरु की कृपा,
ऐसे ही गुजरे हर एक दिन,
न कभी हो किसी से गिला-शिकवा,
एक पल न गुजरे खुशियों बिन.
बैसाखी की बधाई!

नई फसल की खुशहाली
नए साल का आगाज
बैसाखी पर आप सभी को शुभकामनाएं और बधाइयां
Happy Baisakhi

बैसाखी का खुशहाल मौका है,
ठंडी हवा का झोंका है,
पर तेरे बिन अधूरा है सब,
लौट आओ हमने खुशियों को रोका है.
बैसाखी 2026 की शुभकामनाएं

बैसाखी आई, अपने साथ नई खुशियां लाई
नाचो, गाओ और जश्न मनाओ
सभी को बैसाखी की लख-लख बधाई
Happy Baisakhi

भंगड़ा पाओ, नाचो- गाओ,
खुशियों से भरे इस दिन का जश्न मनाओ,
बनाओ पकवान, दो बड़ों को सम्मान.
बैसाखी मुबारक हो.
बैसाखी के मौके पर अपनों को भेजें ये WhatsApp मैसेज
- हैप्पी बैसाखी! आपकी जिंदगी खुशियों से लहलहा उठे.
- फसल की खुशबू और त्योहार की रौनक, आपके दिन को और भी खूबसूरत बनाए.
- आपकी झोली में ढेर सारी खुशियां आएं, बैसाखी मुबारक!
- नई शुरुआत के साथ आपके घर सुख और शांति का वास हो.
- मुस्कुराइए, आज बैसाखी है, खुशियों की फसल काटने का दिन!
- सेहत, समृद्धि और सफलता, सब मिले आपको इस बैसाखी पर.
- आशा है यह बैसाखी आपके सपनों को नई उड़ान दे.
- ढोल बजे, दिल झूमें और सुख-समृद्धि आपके कदम चूमे.
इसे भी पढ़ें: मां के भक्त हैं खून में बस्ता है ट्रैवल, तो जयकारे के साथ शुरू करें भारत भ्रमण और इन 10 मंदिरों में करें दर्शन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं