Baisakhi 2026: बैसाखी को फसल का त्योहार भी कहा जाता है, जिसे खास तौर पर पंजाब और हरियाणा में मनाया जाता है. पंजाब और हरियाणा में रबी की फसल के पकने की खुशी में मनाया जाने वाला एक प्रमुख फसल उत्सव है. बैसाखी को वैसाखी भी कहा जाता है. यह त्योहार खासकर सिख समुदाय के लोग बहुत उत्साह और खुशी के साथ मनाते हैं. इस दिन का धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से बहुत महत्व होता है. बैसाखी को हिंदू सौर पंचांग के अनुसार सिख नववर्ष के रूप में भी मनाया जाता है. ऐसे में लोग जानने चाहते हैं इस साल 13 या 14 अप्रैल कब बैसाखी है?
बैसाखी 2026 कब है?
- साल 2026 में बैसाखी 14 अप्रैल को मनाई जाएगी
- इस दिन वैसाखी संक्रांति का शुभ समय सुबह 9:39 बजे रहेगा
बैसाखी 2026 का महत्व
बैसाखी सिख समुदाय का एक बहुत ही महत्वपूर्ण त्योहार है. इसका धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व बहुत गहरा है. बैसाखी के दिन सिख नववर्ष या पंजाबी नए साल की शुरुआत मानी जाती है. यह त्योहार फसल कटाई के पर्व के रूप में भी मनाया जाता है. यह नए मौसम, नई शुरुआत, नई उम्मीदों, नए लक्ष्यों और आने वाले साल के लिए नई योजनाओं का प्रतीक है. इस दिन लोग भगवान का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने अच्छी फसल और जीवन में समृद्धि दी. साथ ही, वे जानबूझकर या अनजाने में हुई गलतियों के लिए क्षमा भी मांगते हैं और सुख‑समृद्धि की कामना करते हैं.
बैसाखी का संदेशबैसाखी का त्योहार समुदाय, कृतज्ञता और समृद्धि की खुशी का प्रतीक है. यह हमें मिल‑जुलकर रहना, धन्यवाद देना और खुशियां बांटना सिखाता है,
बैसाखी का इतिहासबैसाखी का दिन सिख धर्म में बहुत ही महत्वपूर्ण है. इस दिन साल 1699 में गुरु गोबिंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी. उन्होंने एक ऐसे समुदाय की रचना की, जो समानता, साहस और भक्ति के मूल्यों पर चलता है. इसी दिन पंज प्यारे की शुरुआत हुई, जिसने सिख समाज में आध्यात्मिक अनुशासन और एकता को मजबूत किया. इस दिन के बाद सिख समुदाय के जीवन और सोच में बड़ा बदलाव आया.
कैसे मनाया जाता है बैसाखी का त्योहारबैसाखी सिख समुदाय का एक प्रमुख त्योहार है, जो मुख्य रूप से पंजाब और हरियाणा में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. इस दिन लोग बहुत उत्साह और खुशी के साथ जश्न मनाते हैं. बैसाखी के अवसर पर रंग-बिरंगे जुलूस निकाले जाते हैं. लोक संगीत और लोक नृत्य जैसे भांगड़ा और गिद्दा किए जाते हैं और कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं.
यह भी पढ़ें:- Vikat Sankashti Chaturthi 2026: कब है वैशाख विकट संकष्टी चतुर्थी, जानिए तिथि, पूजा और शुभ मुहूर्त
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं