विज्ञापन

मां के भक्त हैं खून में बस्ता है ट्रैवल, तो जयकारे के साथ शुरू करें भारत भ्रमण और इन 10 मंदिरों में करें दर्शन

Mata Rani Ke 10 Mandir Ke Naam: अगर आप भी शांत, खूबसूरत और सकारात्मक ऊर्जा वाली यात्रा पर जाने का प्लान कर रहे हैं, तो देश के ये 10 फेमस देवी मंदिर आपकी लिस्ट में जरूर होने चाहिए.

मां के भक्त हैं खून में बस्ता है ट्रैवल, तो जयकारे के साथ शुरू करें भारत भ्रमण और इन 10 मंदिरों में करें दर्शन
What are the top 10 Durga Devi?

Mata Rani Ke 10 Mandir Ke Naam: आज की तेज रफ्तार जिंदगी में अक्सर मन कहीं शांत जगह की तलाश करता है, ऐसी जगह, जहां शहर का शोर पीछे छूट जाए और आत्मा कुछ देर ठहर सके. भारत में देवी के मंदिर सिर्फ आस्था के केंद्र नहीं, बल्कि ऐसी आध्यात्मिक और प्राकृतिक जगहें भी हैं, जहां जाने से मन हल्का होता है और विचार साफ होते हैं. अगर आप भी शांत, खूबसूरत और सकारात्मक ऊर्जा वाली यात्रा पर जाने का प्लान कर रहे हैं, तो देश के ये 10 फेमस देवी मंदिर आपकी लिस्ट में जरूर होने चाहिए.

Latest and Breaking News on NDTV

वैष्णो देवी मंदिर, कटरा (जम्मू और कश्मीर)

त्रिकुटा पर्वत पर स्थित यह मंदिर देश के सबसे लोकप्रिय तीर्थ स्थलों में से एक है. यहां तक पहुंचने के लिए करीब 12-13 किलोमीटर का ट्रेक करना पड़ता है,लेकिन रास्ते में मिलने वाली सकारात्मक ऊर्जा सारी थकान भुला देती है.

कामाख्या मंदिर, गुवाहाटी (असम)

नीलांचल पहाड़ी पर स्थित यह मंदिर प्रमुख शक्तिपीठों में गिना जाता है. यह अपनी तांत्रिक परंपरा और विशेष पूजा पद्धति के लिए जाना जाता है. यहां के दर्शन करने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं.

कालिका माता मंदिर, चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

चित्तौड़गढ़ किले के भीतर स्थित यह मंदिर 8वीं शताब्दी से जुड़ा माना जाता है. यह जगह इतिहास और आस्था दोनों के लिए महत्वपूर्ण है. यहां आने वाले श्रद्धालु किले के भव्य नजारे का भी आनंद लेते हैं.

महालक्ष्मी मंदिर, कोल्हापुर (महाराष्ट्र)

अंबाबाई मंदिर के नाम से प्रसिद्ध यह मंदिर भारत के प्रमुख देवी मंदिरों में शामिल है. माना जाता है कि यहां देवी महालक्ष्मी स्वयं विराजमान हैं. यहां विशेष पूजा, सजावट और बड़ी संख्या में श्रद्धालु देखने को मिलते हैं.

दक्षिणेश्वर काली मंदिर, कोलकाता (पश्चिम बंगाल)

हुगली नदी के किनारे स्थित यह मंदिर 19वीं सदी में बना था और मां काली को समर्पित है. इसका शांत वातावरण और वास्तुकला इसे खास बनाते हैं.

चामुंडा देवी मंदिर, धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश)

धौलाधार पर्वत श्रृंखला के बीच स्थित यह मंदिर प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी जाना जाता है. यहां देवी चामुंडा की पूजा की जाती है. यहां की हवा और नदी किनारे का नजारा मन को तुरंत शांति देता है.

ज्वाला देवी मंदिर, कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश)

यह मंदिर अपनी अखंड ज्योति के लिए प्रसिद्ध है, जो बिना किसी ईंधन के लगातार जलती रहती है. इसे भी प्रमुख शक्तिपीठों में गिना जाता है. यहां दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं.

नैना देवी मंदिर, बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश)

पहाड़ी की चोटी पर स्थित यह मंदिर देवी सती के नेत्र से जुड़ा माना जाता है. यहां तक पहुंचने के लिए रोपवे की सुविधा भी उपलब्ध है. यहां का दृश्य बेहद जीवंत हो जाता है.

अंबाजी मंदिर, बनासकांठा (गुजरात)

गुजरात का यह प्रमुख शक्तिपीठ अरावली पर्वत श्रृंखला के पास स्थित है. यहां देवी की पूजा बिना किसी मूर्ति के की जाती है. यहां की शांति और विस्तृत मंदिर परिसर यात्रा को बेहद खास बनाता है.

कनक दुर्गा मंदिर, विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश)

कृष्णा नदी के किनारे इंद्रकीलाद्री पहाड़ी पर स्थित यह मंदिर दक्षिण भारत के प्रमुख शक्ति स्थलों में से एक है. यहां के दर्शन करने के लिए लाखों श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं.

इसे भी पढ़ें: जोड़ों के दर्द से हैं परेशान, नहीं लेनी होगी दवा! बस डाइट में शामिल करें ये फूड्स, जानें खाने का सही तरीका

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
10 Most Popular Temple Of Durga Maa, Must-Visit Durga Temples In India, What Are The Top 10 Durga Devi?, Top 10 Famous Durga Maa Temple
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com