विज्ञापन

गुलाब जल में फिटकरी मिलाकर चेहरे पर लगाने से क्या होता है? एक्सपर्ट ने बताए कमाल के फायदे

मशहूर आयुर्वेदिक डॉक्टर सलीम जैदी ने चेहरे पर गुलाब जल में फिटकरी मिलाकर लगाने के फायदे बताए हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में-

गुलाब जल में फिटकरी मिलाकर चेहरे पर लगाने से क्या होता है? एक्सपर्ट ने बताए कमाल के फायदे
गुलाब जल में फिटकरी मिलाकर चेहरे पर लगाने से क्या होता है?
(Photo Credit: YouTube)

हर कोई चाहता है कि उनका चेहरा हमेशा साफ, निखरा हुआ और ग्लोइंग दिखे. इसके लिए लोग महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं. वहीं, कुछ लोग कई तरह के घरेलू नुस्खे भी आजमाते हैं. मशहूर आयुर्वेदिक डॉक्टर सलीम जैदी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने भी एक ऐसा ही नुस्खा बताया है. डॉक्टर सलीम जैदी गुलाब जल में फिटकरी मिलाकर चेहरे पर लगाने की सलाह देते हैं. आइए एक्सपर्ट से जानते हैं इसके फायदे- 

गुलाब जल में फिटकरी मिलाकर चेहरे पर लगाने से क्या होता है?

कील-मुंहासों से मिल सकती है राहत 

डॉक्टर जैदी के मुताबिक, फिटकरी में एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं जो त्वचा पर बैक्टीरिया की बढ़त को रोकने में मदद कर सकते हैं. वहीं, गुलाब जल त्वचा को ठंडक पहुंचाने और जलन कम करने में मदद कर सकता है, साथ ही इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं. ऐसे में इस मिश्रण को चेहरे पर लगाने से एक्ने-पिंपल की परेशानी को कम करने में मदद मिल सकती है.

बड़े पोर्स दिख सकते हैं कम 

कई लोगों के चेहरे पर बड़े पोर्स दिखाई देते हैं. डॉक्टर जैदी के मुताबिक, फिटकरी में एस्ट्रिंजेंट गुण होते हैं, ये त्वचा पर कसाव लाते हैं, जिससे ये पोर्स कुछ कम दिखाई दे सकते हैं. वहीं, गुलाब जल के साथ मिलाकर लगाने से स्किन ड्राई या रफ नहीं दिखती है. 

ऑयली स्किन की समस्या में फायदेमंद

अगर चेहरे पर बार-बार ऑयल आने लगता है, तो गुलाब जल और फिटकरी का मिश्रण आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. डॉक्टर जैदी बताते हैं, फिटकरी एक्स्ट्रा ऑयल को कम करने में मदद करती है, जिससे स्किन चिपचिपी नहीं दिखती है, साथ ही इसकी वजह से आपको पिंपल भी नहीं होते हैं. 

त्वचा को मिल सकती है ठंडक

इन सब से अलग आयुर्वेदिक डॉक्टर बताते हैं, गुलाब जल और फिटकरी का मिश्रण स्किन को ठंडक देने और सनबर्न की परेशानी को कम करने में भी मदद कर सकता है. 

गुलाब जल और फिटकरी का मिश्रण कैसे बनाएं?

इसके लिए एक छोटा चम्मच फिटकरी पाउडर और करीब 100 मिलीलीटर गुलाब जल लें. दोनों चीजों को अच्छी तरह मिला लें. बस इतना करने से आपका मिश्रण तैयार हो जाएगा, आप इसे चेहरे पर लगा सकते हैं. हालांकि, हर किसी की स्किन अलग होती है, इसलिए पहली बार इस्तेमाल करने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर करें. पहले हाथ या पैर की स्किन पर थोड़ी मात्रा में फिटकरी-गुलाब जल लगाकर देखें. अगर आपको त्वचा पर जलन हो, स्किन रेड पड़ जाए या खुजली होने लगे, तो इस मिश्रण को चेहरे पर लगाने से बचें. इसके साथ ही हमेशा बिना खुशबू वाले अच्छे गुलाब जल का ही इस्तेमाल करें. 

यहां देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें- सफेद बालों के लिए घर पर मेहंदी कैसे बनाएं? एक्सपर्ट ने बताया बिना केमिकल वाली मेहंदी बनाने का तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Skin Care, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com