विज्ञापन

बच्चे का यूनिक नाम रखना है? ये रही कुछ चुनिंदा नामों की लिस्ट, जिनमें छिपे हैं अच्छे संस्कार और खूबसूरत मायने

आज हम आपके लिए कुछ ऐसे नाम लेकर आए हैं जिनमें अच्छे संस्कार और सुंदर अर्थ छिपे हैं. साथ ही ये सुनने में भी बहुत प्यारे लगते हैं. आइए जानते हैं कुछ नामों की लिस्ट.

बच्चे का यूनिक नाम रखना है? ये रही कुछ चुनिंदा नामों की लिस्ट, जिनमें छिपे हैं अच्छे संस्कार और खूबसूरत मायने
छोटे बच्चों के यूनिक नामों की लिस्ट
Photo Credit: NDTV

Baby Names: हर माता-पिता की चाह होती है कि वे अपने बच्चे का एक खास, यूनिक और अर्थपूर्ण नाम रखें. कुछ बेबी नेम्स बड़े सपनों और उम्मीदों से प्रेरित होते हैं, जबकि कुछ नाम रोजमर्रा की उन छोटी-छोटी अच्छी खूबियों से जुड़े होते हैं, जिन्हें माता-पिता दिल से पसंद करते हैं. जैसे मुश्किल परिस्थितियों में शांत रहना, अपनी जिम्मेदारियां ईमानदारी से निभाना, दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहना या हर दिन पॉजिटिव सोच के साथ आगे बढ़ना. ऐसे में कई बार यही सरल लेकिन खूबसूरत गुण बच्चों के नाम रखने की प्रेरणा बन जाते हैं. अगर आप भी अपने बच्चे के लिए ऐसा नाम तलाश रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है. आज हम आपके लिए कुछ ऐसे नाम लेकर आए हैं जिनमें अच्छे संस्कार और सुंदर अर्थ छिपे हैं. साथ ही ये सुनने में भी बहुत प्यारे लगते हैं.

श्रेया

श्रेया नाम का मतलब अच्छाई, सफलता और सकारात्मकता से जुड़ा माना जाता है. इसके साथ ही इस नाम में एक अपनापन महसूस होता है. ये ऐेसा नाम है जो शांत और सुकून देने वाला लगता है. जैसे कोई व्यक्ति जो बिना ज्यादा दिखावा किए अपने व्यवहार से लोगों का दिल जीत ले. 

अभय

अभय नाम का मतलब होता है निर्भय या बिना किसी डर के जीने वाला. लेकिन असल जिंदगी में ये नाम सिर्फ बहादुरी तक सीमित नहीं लगता. ये उस व्यक्ति की याद दिलाता है जो मुश्किल परिस्थितियों में भी शांंत और बैलेंस बना रहता है. 

यह भी पढ़ें: मां लक्ष्मी के नाम पर रखें अपनी बेटी का नाम, यहां देखें 10 यूनिक और छोटे नामों की लिस्ट

ध्रूव

ध्रुव नाम का अर्थ होता है स्थिर, अटल और दृढ़. ये नाम ध्रुव तारे से जुड़ा है, जिसे हमेशा एक निश्चित स्थान पर रहने वाला माना जाता है. रोोजमर्रा की जिंदगी में ये गुण भरोसेमंद होने के रूप में दिखाई देता है. ऐसा व्यक्ति जो हर परिस्थिति में साथ खड़ा रहे, अपनी बात पर कायम रहे और अपनी जिम्मेदारियां पूरी ईमानदारी से निभाए.

महर

मेहर नाम का अर्थ दयालुता, कृपा और स्नेह होता है. ये नाम सुनने में बेहद प्यारा लगता है, जैसे व्यस्त दिन में किसी की हल्की-सी मुस्कान मन को सुकून दे जाए. ये उन लोगों की याद दिलाता है जो बिना किसी दिखावे के दूसरों की मदद करते हैं, उनकी बातें ध्यान से सुनते हैं और उन्हें समझने की कोशिश करते हैं. 

वीर

वीर का मतलब बहादुर और साहसी होता है. ये नाम सुनने में सरल, मजबूत और प्रभाावशाली लगता है. वीर ऐसा नाम है जो आत्मविश्वास, दृढ़ता और अच्छे चरित्र की पहचान माना जाता है. छोटा होने के बावजूद भी ये नाम अपने आप में गहरा और प्रभावशाली अर्थ रखता है.

आदर्श

आदर्श नाम का मतलब होता है आदर्श, श्रेष्ठ या अनुकरणीय. ये नाम ईमानदारी, समझदारी और अच्छे व्यवहार जैसी खूबियोंं से जुड़ा हुआ माना जाता है. रोजमर्रा की जिंदगी में ये उन लोगों की याद दिलाता है जो अपने सिद्धांतों पर कायम रहते हैं और सही काम करने की कोशिश करते हैं.

यह भी पढ़ें: बच्चों की राइटिंग सुधारने के लिए क्या करें? Parenting Expert ने बताया क्या करने से साफ हो जाएगी Handwriting

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Baby Names
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com