विज्ञापन

पारिजात से गुड़हल तक, सर्दियों में हेयरकेयर के लिए ये 5 फूल हैं बेस्ट, जानिए कैसे

सर्दियों में बाल रूखे, बेजान और उलझे हुए हो जाते हैं. कई लोगों को बाल झड़ने की समस्या भी होने लगती है. ऐसे में आयुर्वेद और पुराने घरेलू नुस्खों आपके लिए अच्छा काम कर सकते हैं. यहां जानिए बालों की देखभाल के लिए पारिजात से गुड़हल फूलों के फायदे.

पारिजात से गुड़हल तक, सर्दियों में हेयरकेयर के लिए ये 5 फूल हैं बेस्ट, जानिए कैसे
हेयर केयर टिप्स

आजकल बालों की देखभाल करना बहुत मुश्किल हो गया है. दिनभर धूप, धूल और प्रदूषण के कारण बाल रूखे और बेजान से हो सकते हैं. बालों की देखभाल के लिए लोग अक्सर हेयर सीरम, हेयर ऑयल और हेयर ग्रोथ प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन आप घर पर ही कुछ घरेलू उपायों की मदद से बालों को हेल्दी बना सकते हैं. पुराने समय से ही बालों को सुंदर और हेल्दी रखने के लिए पारिजात, गुड़हल, गुलाब, चमेली और भृंगराज जैसे फूल-पौधों का इस्तेमाल किया जाता रहा है. सर्दियों में बाल रूखे, बेजान और उलझे हुए हो जाते हैं. कई लोगों को बाल झड़ने की समस्या भी होने लगती है. ऐसे में आयुर्वेद और पुराने घरेलू नुस्खों आपके लिए अच्छा काम कर सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं बालों की देखभाल के लिए पारिजात से गुड़हल फूल का क्या फायदा है.

गुड़हल

बालों की देखभाल के लिए गुड़हल यानी हिबिस्कस बहुत असरदार हो सकता है. इसमें फ्लेवोनॉयड्स और एंथोसायनिन जैसे तत्व पाए जाते हैं. बालों के लिए बनाए जाने वाले मास्क में गुड़हल के फूलों और पत्तियों को मिलाया जाता है और बालों को कंडीशन करने के लिए इन्हें अलग-अलग तेलों में भी शामिल किया जाता है. जर्नल ऑफ एथनो फार्माकोलोजी में 2003 में छपी एक स्टडी में, गुड़हल के फूलों और पत्तियों के अर्क का इस्तेमाल करके ये पता लगाने की कोशिश की गई थी कि क्या इनसे बालों की ग्रोथ में मदद मिल सकती है.

Latest and Breaking News on NDTV

पारिजात

पारिजात को रातरानी या नाइट फ्लावरिंग जैस्मिन भी कहा जाता है. इसके सफेद फूल और बीच का हिस्सा नारंगी होता है. इस पौधे में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं. पारिजात का इस्तेमाल घरेलू और आयुर्वेदिक देखभाल में होता रहा है.

गुलाब

गुलाब की पंखुड़ियों का इस्तेमाल सुंदरता बढ़ाने के लिए कई तरह से किया जाता है. गुलाब जल और गुलाब से बने तेल कॉस्मेटिक उत्पादों में खूब इस्तेमाल होते हैं. बालों की देखभाल में भी गुलाब को तेल और दूसरे चीजों में मिलाया जाता है.

Latest and Breaking News on NDTV

चमेली

चमेली और मोगरे का इस्तेमाल बालों की देखभाल के लिए किया जाता है. इसकी खुशबू बहुत अच्छा और ज्यादा होती है. इसलिए इसे हेयर ऑयल और ब्यूटी प्रोडक्ट में इस्तेमाल किया जाता है.

भृंगराज

आयुर्वेद में भृंगराज को बालों की देखभाल के लिए खास माना जाता है. इसका इस्तेमाल कई तरह के हर्बल हेयर ऑयल और स्कैल्प प्रोडक्ट बनाने में किया जाता है. इसकी पत्तियों और अर्क का उपयोग पारंपरिक उपचारों में होता है. बालों की हेल्थ के लिए भृंगराज बहुत अच्छा माना जाता है.

यह भी पढ़ें:-  कुकर में 1 गिलास चावल में कितना पानी डालना चाहिए? प्रेशर कुकर में चावल सही तरीके से कैसे पकाएं

यह भी पढ़ें:- घर में कीड़े-मकोड़ों कैसे आ जाते हैं? घर से कीड़ों को दूर रखने के 5 आसान तरीके

यह भी पढ़ें:- प्लास्टिक कुर्सी को कैसे चिपकाएं? प्लास्टिक टूट जाए तो कैसे चिपकाएं, जान‍िए यहां

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Winter Haircare, Haircare
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com