How To Control Uric Acid: यूरिक एसिड एक ऐसा तत्व है जो सभी की बॉडी में बनता है. ये संतुलित मात्रा में बनता है तो शरीर की जरूरत के अनुसार किडनी (Kidney) इस पर कंट्रोल रखती है. जरूरत से ज्यादा यूरिक एसिड होने पर किडनी उसे फिल्टर कर शरीर से बाहर भी कर देती है. एक आम महिला में यूरिक एसिड की नॉर्मल मात्रा 2.4 से लेकर 6.0 mg/dL मानी जाती है. पुरुषों में इसकी नॉर्मल रेंज 3.4 से 7.0 mg/dL मानी जाती है. शरीर में यूरिक एसिड (Uric Acid) का इससे ज्यादा लेवल होना खतरनाक हो सकता है. इसलिए यूरिक एसिड को संतुलित रखने वाला आहार डाइट में शामिल करना जरूरी होता है. आपको बताते हैं वो खाद्य पदार्थ जिन्हें खाने से यूरिक एसिड बढ़ता है इसलिए उन्हें अपनी थाली से हटा देना या कम रखना ही फायदेमंद होता है.
इन पांच खानों को दूर कर यूरिक एसिड को करें संतुलित | Avoid These 5 Foods To Balance Uric Acid
प्यूरीन डाइट से रहें दूर
जिन लोगों का यूरिक एसिड बढ़ रहा हो या उसके बढ़ने का डर हो उन्हें ऐसे खाने से दूर रहना चाहिए जिसमें प्यूरीन ज्यादा होता है. गोभी, मशरूम, राजमा, सूखे मटर, ज्यादा फैट वाले दूध में प्यूरीन ज्यादा पाया जाता है.
-
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज
मीठा कम खाएं
अपनी डाइट से मीठे की मात्रा भी कम कर दें. मीठे की वजह से भी यूरिक एसिड ज्यादा बन सकता है. मीठे ड्रिंक्स, सोडा, ज्यादा मीठे फल कम खाएं या बिलकुल ही अवॉइड करें.
नॉनवेज कम खाएं
जिनके शरीर में यूरिक एसिड आसानी से बढ़ता है, उन लोगों को नॉनवेज भी कम या बिल्कुल नहीं खाना चाहिए. खासतौर से सी फूड खाने से बचना चाहिए.
अल्कोहल से दूरी
अल्कोहल यानी की शराब का सेवन जितना ज्यादा होगा शरीर को उतनी ही तकलीफ होगी. शराब शरीर को डिहाइड्रेट करती है. जिसकी वजह से किडनी की फंक्शनिंग में परेशानी होती है और यूरिक एसिड को फिल्टर करना मुश्किल होता है.
स्ट्रेस से दूरी
खाने के साथ साथ स्ट्रेस से दूर रहना भी जरूरी है. स्ट्रेस का असर पूरे शरीर की कार्यप्रणाली पर पड़ता है. जिसके बुरे नतीजे सेहत पर दिखाई देते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं