सर्दियों में ठंडी हवा और कम नमी के कारण हाथ रूखे होने लगते हैं. कई बार स्किन इतनी सूख जाती है कि हाथों पर दरारें पड़ने लगती हैं और झाइयां भी नजर आने लगती हैं. ऐसे में लोग महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स की जगह घरेलू नुस्खे आजमाते हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर अपराजिता के नीले फूलों से बना बाम चर्चा में है. दावा किया जा रहा है कि इसे लगाने से हाथों का रूखापन कम होता है और स्किन में निखार आता है. लेकिन क्या यह बाम वाकई झाइयां और झुर्रियां दूर कर सकता है. आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका और इस्तेमाल से जुड़ी जरूरी सावधानियां.
अपराजिता बाम बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?
अपराजिता को अंग्रेजी में बटरफ्लाई पी (Butterfly Pea) कहा जाता है. इसके नीले फूलों में एंथोसायनिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. घरेलू बाम बनाने के लिए आपको इन चीजों की जरूरत होगी. सबसे पहले अपराजिता के ताजे या सूखे फूल 8 से 10, नारियल या बादााम का तेल 1 से 2 बड़े चम्मच, एलोवेरा जेल 1 से 2 बड़े चम्मच, बीवैक्स (मोम) जरूरतत के अनुसार और विटामिन ई कैप्सूल वैकल्पिकक ले लें.
घर पर कैसे तैयार करें अपराजिता बाम
बता दें कि सबसे पहले अपराजिता के फूलों को साफ पानी से धो लें. अब इन्हें आधा गिलास गर्म पानी में डालकर करीब 10 मिनट के लिए ढककरर रख दें. जब पानी का रंग नीला हो जाए तो इसे छानकर ठंडा कर लें. दूसरी तरफ डबल बॉयलर की मदद से नारियल या बादाम के तेेल में थोड़ा बीवैक्स पिघलाएं. मिश्रण हल्का ठंडा होने पर इसमें एलोवेेरा जेल और छना हुआ अपराजिता का पानी मिलाएं. हालांकि, पानी और तेल आसाानी से एकसार नहीं होते, इसलिए इस मिश्रण को लंबे समय तक सुरक्षित रखना मुश्किल हो सकता है. इसे कम मात्रा में बनाएं और फ्रिज में रखें. बदबू, रंग या बनावट बदलने पर इस्तेमााल न करें.
ये भी पढ़ें- घर पर सरसों की खली की खाद कैसे बनाएं? गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया पौधों में सरसों की खली कैसे डालें
क्या अपराजिता बाम से गायब हो जाएंगी झुर्रियां
अपराजिता के फूलों में एंटीऑक्सीडेंट जरूर पाए जाते हैं, लेकिन इनके पानी से बना घरेलू बाम हाथों की झाइयां या झुर्रियां दूर कर देता है इसका पर्याप्त वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. नारियल और बादााम का तेल त्वचा को मुलायम रखने में मदद कर सकते हैं. वहीं, बीवैैक्स त्वचा में नमी बनाए रखने के लिए एक परत बनाने में मददद करता है. इसलिए इसे झाइयां हटाने का पक्का इलाज न समझें.
क्या बाम में विटामिन ई कैप्सूल मिलाना जरूरी है
बता दें कि विटामिन ई कैप्सूल मिलाना जरूरी नहीं है. कुछ लोगों को इससे स्किन पर खुजली, जलन या एलर्जी हो सकती है. खासकर फटी और संवेदननशील स्किन पर इसका इस्तेमाल सावधानी से करना चाहिए. किसी भी नए पेस्ट को पहले स्किन के छोटे हिस्से पर लगााकर पैच टेस्ट करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं