दिवाली आने में अब बस 4 दिन बाकी हैं. इस साल दिवाली का पर्व 8 नवंबर, रविवार को मनाया जाएगा. ऐसे में लोगों ने तमाम तैयारियां करनी शुरू कर दी हैं. इस मौके पर लोग अपने घरों को सुदंर सजाते हैं, साथ ही खुद भी खूबसूरत तैयार होते हैं. हर कोई चाहता है कि त्योहार के दिन उनके चेहरे पर अलग ग्लो दिखे. चेहरा एकदम साफ, फ्रेश और चमकदार नजर आए. इसके लिए लोग तमाम तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन अगर आप नेचुरली अपने चेहरे का निखार बढ़ाना चाहते हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. मशहूर आयुर्वेदिक न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर की है. इस पोस्ट में उन्होंने प्री-दिवाली ग्लो के लिए एक खास स्किन केयर रूटीन बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-
दिवाली से पहले चेहरे पर ग्लो कैसे बढ़ाएं?
स्टेप नंबर 1- हाइड्रेटेड रहेंश्वेता शाह बताती हैं, सबसे पहले स्किन को अंदर से हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है. इसके लिए दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें. अच्छे हाइड्रेशन के लिए आप सुबह खाली पेट पुदीना और धनिया का जूस भी पी सकते हैं.
न्यूट्रिशनिस्ट बताती हैं, पुदीना और धनिया की हरी पत्तियां पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं. ये स्किन को पोषण देने के साथ-साथ हाइड्रेटेड भी रखती हैं, ऐसे में आप अपने दिन की शुरुआत इस खास ड्रिंक को पीने से कर सकते हैं.
स्टेप 2- घर पर बनाएं ये फेस पैकइससे अलग न्यूट्रिशनिस्ट चेहरे पर ग्लो बढ़ाने के लिए एक खास फेस पैक बनाकर लगाने की सलाह देती हैं. इस पैक को बनाने के लिए आपको-
- आधा छोटा चम्मच सफेद चंदन पाउडर
- आधा छोटा चम्मच मंजिष्ठा पाउडर
- एक चौथाई छोटा चम्मच हल्दी
- एक बड़ा चम्मच मुल्तानी मिट्टी और
- 2 से 3 छोटे चम्मच गुलाब जल की जरूरत होगी.
- सबसे पहले एक साफ कटोरी में चंदन, मंजिष्ठा, हल्दी और मुल्तानी मिट्टी डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- अब, इसमें धीरे-धीरे गुलाब जल डालें और तब तक मिलाएं, जब तक एक मुलायम पेस्ट तैयार न हो जाए.
- चेहरे को साफ करके किसी साफ ब्रश या हाथों की मदद से ही इसकी एक पतली लेयर चेहरे पर लगाएं.
- पैक को 10 से 15 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें, फिर हल्के गुनगुने पानी से मुंह धो लें. इसके बाद चेहरे पर एक अच्छा मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं.
इन सब से अलग न्यूट्रिशनिस्ट रोज कम से कम 8 घंटे सोने की भी सलाह देती हैं. नींद पूरी न होने पर भी स्किन डल और बेजान नजर आने लगती है, चेहरा थका-थका लगता है. इसलिए रोज करीब 8 घंटे की नींद जरूर लें.
इस तरह ये आसान सा रूटीन फॉलो कर आप अपनी स्किन का ख्याल रख सकते हैं और दिवाली तक अपने चेहरे को साफ और ग्लोइंग बना सकते हैं.
यहां देखें पोस्ट-
यह भी पढ़ें- दिवाली पर हाथों में लगाएं खूबसूरत मेहंदी, यहां देखें फुल हैंड, फिंगर मेहंदी, बैक हैंड मेहंदी डिजाइन के Photos
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं