समय के साथ उम्र का बढ़ना आम बात है और इसे कोई रोक भी नहीं सकता, लेकिन आज के समय में कम उम्र में लोग ज्यादा उम्र के दिखने लगते हैं. हालांकि, उम्र से ज्यादा जवान दिखना और महसूस करना पूरी तरह आपके लाइफस्टाइल पर निर्भर करता है. उम्र बढ़ाने के साथ-साथ स्किन ढीली और लटकने लगती है. अगर, आप चाहते हैं कि आप लंबे समय तक फिट, हेल्दी और जवान दिखें, तो आपको अपने लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करने की जरूरत है. फिटनेस कोच इदान क्रिशनर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि वह 40 की उम्र में भी खुद को 20 जैसा महसूस करते है और इसके लिए उन्होंने लाइफस्टाइल की 5 हैबिट्स शेयर की हैं, जो एजिंग प्रोसेस को स्लो करने में मदद करती हैं.
इदान क्रिशनर के मुताबिक, बढ़ती उम्र के साथ-साथ शरीर भी ढलने लगता है और कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ने लगता है. बढ़ती उम्र के साथ लोगों की फिजिकल एक्टिविटी कम हो जाती है और झुर्रियां, ढीली त्वचा, बालों का झड़ना और जोड़ों में दर्द जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं. हालांकि, खानपान के साथ लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करने से इन्हें सही किया जा सकता है. चलिए आपको बताते हैं बढ़ती उम्र में जवान दिखने के लिए क्या करना चाहिए.
योग
इदान क्रिशनर के मुताबिक, वह हर दिन 10-20 मिनट योग करते हैं और कई साल से डेली कर रहे हैं. योग शरीर को स्ट्रेच करता है, लचीलापन बढ़ाता है और शरीर को हल्का और एनर्जेटिक महसूस कराता है. योग करने से फिजिकल फिटनेस अच्छी होने के साथ-साथ मानसिक शांति भी मिलती है.
बॉडी ट्रीटमेंट्स
इदान के मुताबिक, शरीर को समय-समय पर रिचार्ज करना भी जरूरी है. साल में 2–3 बार बॉडी ट्रीटमेंट्स करवाना चाहिए. ये शरीर में जमा टॉक्सिन्स को निकालते हैं, ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाते है और मेटाबॉलिज्म को एक्टिव रखते हैं. बॉडी ट्रीटमेंट्स जैसे मसाज, डीटॉक्स थेरेपी या स्पा से न केवल स्किन टाइट रहती है, बल्कि मांसपेशियों का तनाव भी कम होता है.
मेडिटेशन
रोजाना 10 मिनट ध्यान यानी मेडिटेशन करना चाहिए. यह तनाव कम करता है, हार्मोन को संतुलित रखता है और ज्यादा पॉजिटिव और एनर्जेटिक महसूस कराता है. ध्यान करने से मन शांत रहता है, नींद की क्वालिटी अच्छी होती है और काम करने का फोकस अच्छा होता है.
डेली वॉक या एक्सरसाइज
इदान के अनुसार, हर दिन 30 मिनट वॉक या एक्सरसाइज करना शरीर के लिए बहुत जरूरी है. इससे स्ट्रेस कम होता है, शरीर एक्टिव रहता है और स्किन को ऑक्सीजन मिलती है, जिससे नेचुरल ग्लो आता है.
यह भी पढ़ें:- तेल की बोतल की चिकनाहट कैसे साफ करें? जानिए तेल की डोली के बाहर चिपचिपापन हटाने का आसान तरीका
यह भी पढ़ें:- पानी की बोतल को अंदर से कैसे साफ करें? एक्सपर्ट से जानें स्टेनलेस स्टील और पीतल की बोतल साफ करने का आसान तरीका
यह भी पढ़ें:- रसोई के गंदे और चिकनाई भरे तौलिए मिनटों में होंगे साफ, अपनाएं ये आसान घरेलू तरीके
यह भी पढ़ें:- प्लास्टिक की बाल्टी कैसे साफ करें, घर पर पीले दाग, गंदगी और खारे पानी के निशान हटाने के आसान तरीके
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं