Skin Care: त्वचा की देखरेख में चावल का पानी भी कई तरह से काम आता है. चावल का इस्तेमाल कोरियाई स्किन केयर में खूब किया जाता है, चाहे राइस वॉटर टोनर हो, फेस वॉश हो, चावल के आटे का फेस मास्क हो या फिर क्रीम या कुछ और. लेकिन, चावल के स्किन केयर प्रोडक्ट्स बाहर से खरीदने के बजाय आप घर पर ही चावल के पानी (Rice Water) का चेहरे पर इस्तेमाल कर सकती हैं. चावल का पानी स्किन को एक नहीं बल्कि कई फायदे देता है. यह एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर है जिससे स्किन जवां बनी रहती है. चावल का पानी चेहरे को निखारने, दाग-धब्बे हटाने, सनबर्न में राहत देने और स्किन से एक्सेस ऑयल हटाने में भी असर दिखाता है. अगर आप भी चावल का पानी बनाकर चेहरे पर लगाने के बारे में सोच रहे हैं तो यहां दिए कुछ टिप्स आके काम आ सकते हैं.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
चेहरे के लिए चावल का पानी | Rice Water For Face
- चावल का पानी बनाने के लिए कोई भी एशियाई चावल इस्तेमाल किए जा सकते हैं. चावल को पानी में भिगोने के लिए ठंडे पानी का इस्तेमाल करें.
- चावल को तीन बार धोएं और तीसरी बार वाले पानी को ही स्टोर करने के लिए रखें.
- इस चावल के पानी को लगभग 2 हफ्तों तक फ्रिज में स्टोर करके रखा जा सकता है.
- चेहरे पर चावल का पानी लगाने का सबसे अच्छा तरीका है कि इसे सीधा चेहरे पर छिटकें या फिर स्प्रे बोतल में भरकर चेहरे पर स्प्रे करें और हवा से सूखने के लिए छोड़ दें.
- शाम के समय चावल के पानी को चेहरे पर लगाने का अलग रूटीन (Skin Care Routine) है और सुबह का रूटीन अलग है. सुबह के समय चावल के पानी के बाद सीरम, मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीन लगाएं. रात के समय चेहरा धोएं, चावल का पानी लगाएं और फिर मॉइश्चराइजर लगा लें.
- ध्यान रखें कि आप एकदम से हर समय चावल के पानी को चेहरे पर लगाते ना रहें बल्कि धीरे-धीरे इसका इस्तेमाल करना शुरू करें. इसका असर भी हर त्वचा (Skin Type) पर अलग-अलग तरह से और अलग-अलग समय पर दिख सकता है.
- चावल का पानी एक तरह का टोनर है. चावल का पानी चेहरे पर लगाएंगे तो चेहरे पर किसी तरह की बदबू भी नहीं आएगी.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं