विज्ञापन
This Article is From Apr 14, 2017

रहना है फिट, तो अपनी जुम्‍बा प्‍ले लिस्‍ट में शामिल करें ये सॉन्‍ग

,style tips,,,,,,

रहना है फिट, तो अपनी जुम्‍बा प्‍ले लिस्‍ट में शामिल करें ये सॉन्‍ग
नई दिल्‍ली: एक्‍सरसाइज करने का आइडिया ज्यादातर चुनौतीपूर्ण होता है, भले ही यह आपके लिए कितनी ही जरूरी क्‍यों न हो, लोग अकसर बिना कुछ किए फिट रहना चाहते हैं. फूला हुआ शरीर, भारी-भरकम हाथ- पैर, न केवल हमारे कॉन्फिडेंस को कम करते हैं बल्कि हमारी शरीर को कई बीमारियों का घर भी बना देते हैं. आप फिट रहना चाहते हैं और एक्‍सरसाइज नहीं करना चाहते, तो आपके लिए जुम्‍बा डांस काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. बॉलीवुड में कई ऐसे डांस नम्‍बर हैं जो आपके वर्कआऊट के मजे को दोगुना कर देंगे. तो पेश हैं कुछ ऐसे गाने, जो आपको अपनी प्‍ले लिस्‍ट में शामिल जरूर करने चाहिए.

सात समंदर
यह न केवल एक परफ्केट शादी नंबर है बल्कि एक आइकोनिक जुम्‍बा सॉन्‍ग भी है. इस गाने में किए जाने वाले डांस स्‍टैप बेहद मजेदार हैं. इस गाने को सुनने के बाद आपके पैर डांस करे बिना रूकेंगे ही नहीं.
 
giphy

अंखिया मिलाऊ
अपने इस फिटनेस प्रोग्राम में अगर आप किसी एक साथी, दोस्‍त या फिर अपने पार्टनर को भी शामिल कर रहें हैं तो ये गाना सच में आपके लिए ही बना है. इस गाने में माधुरी दीक्षित और संजय कूपर ने सिंक्रोनाइज डांस का उम्‍दा उदाहरण पेश किया है. आप भी अपने साथी के साथ इन डांस स्‍टैप्‍स को मैच करके डांस करें और आंनद लें.
 
giphy

लैट्स नाचो
आप जिम में हों या क्‍लब में, यह गाना आपको डांस मूव्‍स करने के लिए मोटिवेट जरूर करेगा. इस गाने को सुनने के बाद आपका भी मन करेंगे सिर्फ नाचने, नाचने और नाचने का.
 
giphy

ब्रेकअप सॉन्‍ग
ब्रेकअप के बाद उदास होने की बजाए इस तरह से डांस करने के लिए प्रोत्‍साहित करने वाला ये गाना काफी मजेदार है. पहले इस गाने के डांस स्‍टैप्‍स को ध्‍यान से देखिए और फिर इन्‍हें ट्राई किजिए, यकीन मानिए आपको बहुत मजा आएगा.
 
giphy

सेनोरिटा
हम जानते हैं इस गाने के स्‍टैप्‍स आसान नहीं है. पर जुम्‍बा करना है और फिटनेस का भी सवाल है तो जनाब कुछ भी ट्राई करने से पीछे ने रहें.
 
giphy

तम्‍मा- तम्‍मा रिमिक्‍स
तम्‍मा- तम्‍मा का नया हो या ओल्‍ड वर्जन, दोनों ही डांस नम्‍बर हैं. पर जनाब ध्‍यान रहे, यहां माधुरी को देखकर उनके स्‍टैप्‍स तभी कॉपी करें जब आपको परफेक्‍ट डांस आता हो.
 
giphy

काला चश्‍मा
कैटरीना का ये लुक और फिगर देखने के बाद अगर आपकी चाहत फिटनेस को लेकर न बढ़ जाए तो कहना. यह गाना आपको फिटनेस को लेकर जागरूक जरूर कर देगा.
 
giphy
 
लाइफस्‍टाइल की और खबरों के लिए किल्‍क करें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Health, Fitness, Best Bollywood Zumba Playlist, Zumba Playlist, Zumba, Enteratinment And Health, Entertainment, Health Tips, Health Tips In Hindi, Style Tips, Style Tips In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com