Skin Care: चेहरे पर नाक, गाल और माथे के पास अधिकतर झाइयां नजर आने लगती हैं. झाइयों की दिक्कत स्किन का सही तरह से ख्याल ना रखने, हार्मोनल चेंजेस, जेनेटिक्स, केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने और धूप से हुए डैमेज के कारण भी हो सकती है. ऐसे में झाइयां (Pigmentation) हो जाने पर त्वचा पर दाग-धब्बे नजर आने लगते हैं. झाइयां तब होती हैं जब त्वचा पर मेलानिन का प्रोडक्शन बढ़ जाता है और त्वचा की रंगत से गहरे रंग की झाइयां चेहरे पर दिखने लगती हैं. ऐसे में इन झाइयों से छुटकारा पाने के लिए घर की कुछ चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है. यहां ऐसे ही घरेलु नुस्खे दिए जा रहे हैं जो झाइयों को हल्का करते हैं और त्वचा को निखारने में असरदार साबित होते हैं.
डैमेज्ड बालों पर इस तरह लगाकर देख लीजिए एलोवेरा, रूखी-सूखी लटें हो जाएंगी मुलायम
झाइयों को हल्का करने के घरेलू उपाय | Home Remedies To Lighten Pigmentation
ग्रीन टी - चेहरे पर नजर आ रही झाइयों से छुटकारा पाने के लिए ग्रीन टी का इस्तेमाल किया जा सकता है. ग्रीन टी को पानी में पकाएं और इस पानी को ठंडा होने के लिए रख दें. चेहरे पर रूई की मदद से इस ग्रीन टी को पूरे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद चेहरा धोकर साफ कर लें. चेहरे के दाग-धब्बे (Dark Spots) और झाइयां हल्की होने में असर दिखने लगता है.
-
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
NDTV World Summit का हुआ आगाज... डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड समेत पहले दिन किन मुद्दों पर हो रही बात? -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
क्या आप जानते हैं रोजाना दलिया खाने पर शरीर को मिलते हैं कौन-कौनसे फायदे, वजन तक पर दिखता है असर
दही - नेचुरल ब्लीचिंग गुणों वाली दही को चेहरे पर लगाने से झाइयां कम होती हैं. दही को जस का तस ही चेहरे पर लगा लें और 10 मिनट बाद चेहरा धोकर साफ करें. त्वचा से झाइयां कम होने लगेंगी.
दूध - चेहरे पर दूध (Milk) को लगाने पर यह एक अच्छे क्लेंजर की तरह काम करता है. दूध को रूई में लेकर इससे रोजाना चेहरे को साफ किया जा सकता है. दूध को स्किन पर मला जाए तो मैल और टैनिंग भी कम होते हैं.
आलू - दही की ही तरह आलू में भी ब्लीचिंग गुण होते हैं. आलू को घिसकर इसका रस निकालें और इस रस को चेहरे पर रूई की मदद से 15 से 20 मिनट लगाए रखने के बाद चेहरा धो लें. आलू का असर बढ़ाने के लिए इसमें नींबू का रस भी डाल सकते हैं.
टमाटर - झाइयां हटाने के लिए टमाटर के इस फेस पैक (Face Pack) को तैयार करके लगाएं. कटोरी में टमाटर का रस निकालें और उसमें शहद मिला लें. इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद चेहरा धोकर साफ करें. स्किन से टैनिंग भी कम होने लगेगी.
संतर का छिलका - संतरे को छिलके को सुखाकर पीस लें. इन छिलकों के पाउडर में दूध मिलाकर फेस पैक तैयार करें. इस फेस पैक से त्वचा निखर जाती है और झाइयां कम होने में मदद मिलती है सो अलग. इस पेस्ट को स्किन एक्सफोलिएट करने के लिए स्क्रब की तरह लगा सकते हैं या फिर फेस पैक की तरह 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धो लें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
Nutritionist के बताए 10 आसान Tips से कभी नहीं बढ़ेगा घटाया हुआ वजनNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं