Hair Care: गर्मियों का मौसम हो तो धूप के कारण बालों का डैमेज होना आम बात लगने लगती है. तेज चिलचिलाती धूप बालों को जड़ों से सिरों तक रूखा-सूखा बनाने का काम करती है. इससे बाल देखने में तो मुरझाए नजर आते ही हैं, साथ ही छूने पर खुरदुरे लगने लगते हैं सो अलग. ऐसे में अगर आपके बाल भी डैमेज हो गए हैं और अपनी चमक खो चुके हैं तो यहां बताए तरीके से एलोवेरा (Aloe Vera) का इस्तेमाल किया जा सकता है. जानिए किस तरह बालों पर एलोवेरा लगाएं जिससे बाल घने, मुलायम और चमकदार नजर आ सकें.
एक्ट्रेस सना मकबूल बता रही हैं गर्मियों में स्वस्थ रहने के 4 टिप्स, लू छू भी नहीं पाएगी आपको
बालों पर कैसे लगाएं एलोवेरा | How To Apply Aloe Vera On Hair
एलोवेरा को औषधीय पौधा कहा जाता है. इसका इस्तेमाल ना सिर्फ त्वचा और बालों पर बल्कि सेहत को दुरुस्त रखने के लिए भी किया जाता है. एलोवेरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, इसमें खनिज और विटामिन होते हैं और साथ ही यह एंटी-ऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्त्रोत है. इससे बालों को नमी मिलती है, पर्याप्त हाइड्रेशन मिलता है, बालों से डैंड्रफ हटता है, बिल्ड-अप और फ्लेक्स साफ होते हैं, हेयर ग्रोथ (Hair Growth) बेहतर होती है और हेयर डैमेज कम होता है सो अलग.
-
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: 9 साल की उम्र से म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रही हैं मोहिनी डे, पिता थे पहले टीचर -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज
बालों पर एलोवेरा लगाने का सबसे आसान तरीका है कि इसे जस का तस ही सिर पर लगा लिया जाए. इसके लिए एलोवेरा की पत्ती से ताजा गूदा काटकर निकाल लें. इसे पीसें और सिर पर बालों की जड़ों से सिरों तक लगाकर एक घंटा रखें और फिर सिर धो लें. हफ्ते में 2 से 3 बार इस तरह एलोवेरा का इस्तेमाल किया जा सकता है.
एलोवेरा और दही - ड्राई बालों (Dry Hair) को नमी देने और बालों में जान भर देने के लिए दही और एलोवेरा को एकसाथ मिलाकर बालों पर लगाया जा सकता है. एक कटोरी में 3 चम्मच एलोवेरा, 2 चम्मच दही और एक चम्मच ऑलिव ऑयल डालकर पेस्ट बना लें. इस तैयार हेयर मास्क को बालों पर 15 से 20 मिनट लगाए रखने के बाद धोकर हटा लें.
एलोवेरा और अंडा - इस हेयर मास्क से बालों को बढ़ने और मजबूत बनने में भी मदद मिलती है. डैमेज्ड हेयर को रिपेयर करने में इस हेयर मास्क का कमाल का असर दिखता है. हेयर मास्क (Hair Mask) बनाने के लिए एक कटोरी में 3 चम्मच एलोवेरा जैल लें और उसमें एक अंडा डाल लें. इस हेयर मास्क को बालों पर लगाकर आधा घंटा रखें और फिर धोकर हटा लें. बालों को इस मास्क से भरपूर प्रोटीन मिलता है.
एलोवेरा और शहद - डैमेज्ड बालों को रिपेयर करने और उन्हें बढ़ाने के लिए एलोवेरा के इस हेयर मास्क को तैयार करें. एक कटोरी में 3 चम्मच एलोवेरा, एक चम्मच शहद, एक चम्मच कॉफी का पानी, आधा पका केला और एक चम्मच दही लेकर पेस्ट बना लें. इसे बालों में लगाकर 25 से 30 मिनट रखें और फिर धोकर साफ करें. बाल चमक जाते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
Nutritionist के बताए 10 आसान Tips से कभी नहीं बढ़ेगा घटाया हुआ वजनNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं