विज्ञापन

मच्छरों का काल हैं ये 5 इंडोर प्लांट्स! घर की सजावट और वातावरण भी रहेगा बेहतर, आज ही घर के अंदर लगाएं

नमी वाले मौसम में मच्छर तेजी से पनपते हैं. ऐसे में मच्छर के प्रकोप से बचने के लिए आप घर पर कुछ पौधे रख सकते हैं, जो आपको मच्छरों से छुटकारा दिला सकते हैं.

मच्छरों का काल हैं ये 5 इंडोर प्लांट्स! घर की सजावट और वातावरण भी रहेगा बेहतर, आज ही घर के अंदर लगाएं
इंडोर प्लांट्स
file photo

भारत में मच्छर बड़ी समस्या हैं. गर्म और नमी वाले मौसम में ये तेजी से पनपते हैं और लगभग हर मौसम में लोगों को परेशान करते रहते हैं. ये खिड़कियों की छोटी-छोटी दरारों से घर में घुस जाते हैं और घर के कोनों में आसानी से बढ़ने लगते हैं. मच्छरों से बचने के लिए लोग अक्सर केमिकल स्प्रे और मच्छर भगाने वाली कॉइल का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इनसे घर के वातावरण पर भी असर पड़ सकता है. ऐसे में कुछ इंडोर पौधे आपके अच्छे साबित हो सकते हैं. ये प्लांट न सिर्फ मच्छर को दूर भगाने में मददगार हो सकते हैं, बल्कि प्राकृतिक और पर्यावरण के लिए भी अच्छे हैं.

लेमन बाम

फर्न्स एंड पेटल्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, लेमन बाम की पत्तियों में सिट्रोनेलाल नाम का प्राकृतिक तत्व पाया जाता है, जो मच्छरों को दूर रखने में मदद करता है. साथ ही इसकी हल्की और ताजगी भरी खुशबू घर के माहौल को भी बेहतर बनाती है.

कैटनिप

कैटनिप पौधे में नेपेटा लैक्टोन नामक यौगिक पाया जाता है. यह एक प्राकृतिक तत्व है जो मच्छरों और कई अन्य कीड़ों को दूर रखने के लिए जाना जाता है. इसलिए इसे घर में लगाने से मच्छरों की समस्या कुछ हद तक कम हो सकती है.

लेमनग्रास

लेमनग्रास अपने लंबे और आकर्षक पत्तों के कारण घर की खूबसूरती बढ़ाता है. इसमें सिट्रोनेला नामक तत्व पाया जाता है, जो मच्छरों को दूर रखने के लिए जाना जाता है. यही वजह है कि कई मच्छर भगाने वाले उत्पादों में भी सिट्रोनेला का इस्तेमाल किया जाता है. इसकी लंबी, हरी पत्तियां घर की सजावट में अच्छी लगती हैं और इसकी खट्टी सुगंध मच्छरों को सहन नहीं होती.

रोजमेरी

रोजमेरी एक सुगंधित पौधा है, जिसकी लकड़ी जैसी हल्की खुशबू घर के माहौल को ताजगी देती है. यह खुशबू मच्छरों को दूर रखने में भी मदद कर सकती है. इसलिए रोजमेरी को घर के अंदर या बालकनी में लगाना एक अच्छा विकल्प हो सकता है.

लैवेंडर 

इसके सुंदर बैंगनी फूल घर को खूबसूरत बनाते हैं. इसकी भीनी खुशबू इंसानों को शांत करती है, लेकिन मच्छरों के लिए यह एक प्राकृतिक रिपेलेंट का काम करती है.

यह भी पढ़ें:- बारिश में रोड ट्रिप पर निकलने से पहले गाड़ी में जरूर चेक करें ये 5 चीजें, वरना बीच रास्ते में फंस सकती है जान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mosquitoes, Indoor Plants
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com