विज्ञापन

कमरे की सड़ी हवा और सीलन की बदबू सोख लेंगे ये 4 पौधे, बारिश के मौसम में घर को रखेंगे एकदम फ्रेश

बारिश के मौसम में हवा में नमी हो जाती है, जिसके चलते कमरे में सीलन और सड़ी दुर्गंध आने लगती है. इसको दूर करने के लिए पीस लिली, स्नेक प्लांट, स्पाइडर प्लांट और बोस्टन फर्न सबसे बेहतरीन इनडोर पौधे हैं.

कमरे की सड़ी हवा और सीलन की बदबू सोख लेंगे ये 4 पौधे, बारिश के मौसम में घर को रखेंगे एकदम फ्रेश
सीलन की बदबू को सोखने वाले पौधे
file photo

बारिश का मौसम भले ही गर्मी से राहत लेकर आता हो, लेकिन इसके साथ घरों में एक सीलन और बदबू की समस्या भी शुरू हो जाती है. हवा में नमी के कारण कमरे, अलमारी, बिस्तर और दीवारों में नमी जमने लगती है, जिससे सड़ी हुई दुर्गंध फैलने लगती है. ऐसे में समय रहते इस समस्या पर ध्यान न दिया जाए, तो यह न केवल घर के माहौल को खराब करती है बल्कि सेहत पर भी असर डाल सकती है. ऐसे में घर को एकदम फ्रेश रखने के लिए कुछ पौधे आपकी मदद कर सकते हैं.

बारिश के मौसम में हवा में नमी हो जाती है, जिसके चलते कमरे में सीलन और सड़ी दुर्गंध आने लगती है. इसको दूर करने के लिए पीस लिली, स्नेक प्लांट, स्पाइडर प्लांट और बोस्टन फर्न सबसे बेहतरीन इनडोर पौधे हैं. ये पौधे हवा से नमी सोखते हैं, फफूंद को बढ़ने से रोकते हैं और प्राकृतिक रूप से हवा को शुद्ध करते हैं.

पीस लिली

यह पौधा नमी सोखने में सबसे आगे है. यह कमरे की बदबू और हानिकारक तत्वों को फिल्टर करके हवा को फ्रेश बनाता है. साल 1989 में नासा (NASA) की एक रिसर्च में पीस लिली को हवा शुद्ध करने वाले दुनिया के सबसे बेहतरीन इनडोर पौधों में शामिल किया गया था. यह घर की बंद हवा में मौजूद बेंजीन, फॉर्मल्डिहाइड और कार्बन मोनोऑक्साइड जैसे बेहद विषैले टॉक्सिन्स को खुद के भीतर सोख लेता है. इसके बदले में यह वातावरण में भारी मात्रा में शुद्ध ऑक्सीजन रिलीज करता है, जिससे घर के कोने-कोने की हवा एकदम फ्रेश और शुद्ध हो जाती.

स्नेक प्लांट

स्नेक प्लांट घर के लिए एक बेहतरीन इनडोर पौधा है. यह हवा को शुद्ध करता है, रात में भी ऑक्सीजन छोड़ता है और इसे बहुत कम देखभाल की जरूरत होती है. यह सीलन वाली जगहों पर पनपने वाले बैक्टीरिया को नष्ट करने में मदद करता है, जिससे कमरे की बासी हवा दूर हो जाती है.

स्पाइडर प्लांट

यह नासा द्वारा प्रमाणित एयर प्यूरीफायर है, जो हवा में मौजूद विषाक्त गैसों और दुर्गंध को खींच लेता है. स्पाइडर प्लांट एक लोकप्रिय और कम रखरखाव वाला इनडोर पौधा है. यह घर की हवा को शुद्ध करता है, तनाव कम करता है और वास्तु के अनुसार सकारात्मक ऊर्जा लाता है.

बोस्टन फर्न

यह नमी वाले मौसम में बहुत अच्छे से फलता-फूलता है. यह एक प्राकृतिक ह्यूमिडिफायर की तरह काम करता है और बाथरूम या सीलन वाले कमरों के लिए बेस्ट है.

यह भी पढ़ें:- इस महिला ने छोटी सी बालकनी में बसाया हरियाली का संसार, अब पक्षी और तितलियों का बना आशियाना

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी, सामान्य जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indoor Plants, Best Indoor Plants
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com