Weight Loss: बढ़ते वजन को कम करने के लिए खानपान में बदलाव करना एक अच्छा तरीका जान पड़ता है क्योंकि इससे शरीर सिर्फ फिट ही नहीं होता बल्कि सेहतमंद भी रहता है. खाना ही शरीर को अत्यधिक प्रभावित भी करता है. वहीं, कहा जाता है कि आप सुबह क्या खाते हैं इसका असर आपके पूरे दिन पर पड़ता है. लेकिन, कई बार यह समझने में मुश्किल होती है कि आखिर सुबह की शुरूआत ऐसा क्या खाकर की जाए कि शरीर का वजन भी कम हो और पेट भी भरा हुआ महसूस करे. अगर आपकी भी यहीं चिंता है तो अपनी फिक्र छोड़ दीजिए क्योंकि यहां दिए जा रहे हैं आपके लिए कुछ ऐसे नाश्ते (Breakfast) के ऑप्शंस जो आपका वजन करने लगेंगे कम.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वजन घटाने वाला नाश्ता | Weight Loss Breakfast
चीलानाश्ते में चीला खाया जा सकता है. यह पेट तो भरता ही है, साथ ही बनकर आसानी से तैयार भी हो जाता है. चीला बनाने के लिए आपको बेसन में सब्जियां, नमक और पानी मिलाकर घोल तैयार करना है. इसे तवे पर डालकर दोनों तरफ सेंके और स्वाद लेकर हरी चटनी के साथ खाएं. इससे शरीर को प्रोटीन भी मिलता है.
पोहादेखने में सादे से चिवड़ा में मसाला और सब्जियां डालकर पोहा (Poha) तैयार किया जाए तो खाकर मजा ही आ जाता है. पोहा हल्का होता है लेकिन पेट को पूरा भर देता है. इससे पाचन भी बेहतर रहता है, गट हेल्थ अच्छी रहती है और वजन बढ़ने की भी दिक्कत कम होती है.

वजन घटाने के लिए नाश्ते में प्रोटीन से भरपूर अंडे (Eggs) भी खाए जा सकते हैं. अंडे हेल्दी तो होते ही हैं साथ ही इनका स्वाद भी अच्छा होता है. अंडे खाने पर शरीर को विटामिन और खनिज भी मिलते हैं और सबसे ज्यादा मिलता है प्रोटीन जोकि वजन घटाने में अहम भूमिका निभाता है. अंडे की आमलेट या फिर उबले अंडे नाश्ते में खाए जा सकते हैं.
दलियादूध वाले दलिया की जगह पर दलिया को चटपटा बनाकर खाएं. इसमें अपनी पसंद की कुछ सब्जियां डालें और फिर देखें कि यह कितना स्वादिष्ट लगता है और सेहत पर कितना अच्छा असर दिखाता है. एक से डेढ़ कटोरी दलिया नाश्ते में खाने पर पेट भी भरता है और वजन कम होने में भी मदद मिलती है.

अगर आप उन लोगों में से हैं जो सुबह के समय कुछ हल्का खाना पसंद करते हैं जिसके सेवन से वजन भी कम हो तो आप अंकूरित मूंग (Sprouts) खा सकते हैं. अंकूरित मूंग की चाट बनाकर खाने पर शरीर को फाइबर, विटामिन और खनिज समेत कई गुण मिलते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
राम चरण और उपासना के घर आई नन्ही परी, अस्पताल में मिलने पहुंचे चिरंजीवी, अल्लू अर्जुन समेत कई सितारें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं