- सेहत के लिए अच्छे नहीं हैं ये फूड्स.
- तबीयत हो सकती है खराब.
- रोजाना ना खाने में ही है भलाई.
Unhealthy Foods: हम रोजमर्रा में बहुत सी चीजों का सेवन करते हैं. इनमें बहुत से फूड्स ऐसे हैं जिनकी हमें रोजाना जरूरत होती है, कुछ के बिना हमारा खानपान अधूरा ही रहता है और कई चीजें ऐसी भी हैं जो हम सिर्फ स्वाद के लिए या कहें जीभ के चटखारे के लिए खाते हैं. सिर्फ स्वाद लेने के लिए खाई जानी वाली हल्की-फुल्की चीजें कई बार सेहत पर बेहद भारी प्रभाव डाल देती हैं. यहां जानिए ऐसे कौनसे 5 फूड्स (Foods) हैं जिन्हें रोजाना खाने से परहेज करना चाहिए.
इन 4 वजहों से महिलाओं का वजन बढ़ता है तेजी से, जानिए किस तरह Weight Gain को रोक सकती हैं आप
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
रोजाना नहीं खानी चाहिए ये चीजें | Foods You Shouldn't Eat Daily
डिब्बाबंद चीजेंअगर आप उन लोगों में से हैं जो समय बचाने के लिए ताजी चीजें बनाने से बेहतर डिब्बाबंद खाने को गर्म करके एक या दो स्टेप्स में ही खाना तैयार कर लेते हैं तो आप गलती कर रहे हैं. डिब्बाबंद चीजों में शुगर, नमक और आर्टिफिशियल फ्लेवर्स जरूरत से ज्यादा होते हैं. इनके सेवन से सेहत को कई तरह से नुकसान पहुंचता है.
डाइट सोडाचाहे कोल्ड ड्रिंक्स हो या डाइट सोडा, इनके रोजाना सेवन से परहेज करना चाहिए. डाइट सोडा (Diet Soda) को कैलोरी फ्री जरूर कहा जाता है लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि यह केमिकल फ्री है. इससे इंसुलिन ट्रिगर हो सकता है और शरीर के ब्लड शुगर लेवल में इजाफा होता है.

Photo Credit: istock
जूसडिब्बे या बोतलों में आने वाले जूस रोजाना ना पीने में ही भलाई है. इनमें भी उतनी ही कैलोरी और केमिकल्स होते हैं जितने की अन्य कार्बोनेटेड ड्रिंक्स में. इन जूस के बजाय ताजा फल खाने में समझदारी है. आप चाहे तो ताजा जूस पी सकते हैं. इनसे शरीर को फाइबर भी भरपूर मिलता है.
एनिमल प्रोटीनप्रोटीन शरीर के लिए आवश्यक है और आपको रोजाना प्रोटीन (Protein) का सेवन जरूर करना चाहिए, लेकिन सिर्फ एनिमल प्रोटीन ही ना खाते रहें. एनिमल प्रोटीन रोजाना खाने से शरीर को वो एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एसेंशियल फाइबर नहीं मिल पाते जो प्लांट बेस्ड प्रोटीन से मिलते हैं.

Photo Credit: iStock
बेक्ड फूडबेक की गई कुकीज या केक्स का भी रोजाना सेवन नहीं किया जाना चाहिए. इनमें मैदा और एडेड शुगर अत्यधिक होती है और यह शरीर को उतना ही नुकसान पहुंचा सकते हैं जितना कि रोजाना आइस्क्रीम या चॉक्लेट्स खाने पर होता है.
सुबह की ये 5 आदतें वजन घटाने में करती हैं मदद, आप भी इन्हें लाइफस्टाइल का बना सकते हैं हिस्सा
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं