Weight Loss: शरीर का बढ़ता हुआ वजन किसी को भी परेशान करने वाला हो सकता है. पहले कपड़े टाइट होना शुरू होते हैं और फिर सेहत से जुड़ी दिक्कतें होने लगती हैं सो अलग. लेकिन, वजन घटाने के लिए जिम, योगा या एक्सरसाइज करने का समय कम ही मिल पाता है. खासकर कामकाजी लोगों को वेट लॉस के लिए समय निकालने में मुश्किल आती है. लेकिन, अगर कुछ जरूरी बातों का ख्याल रखा जाए तो वजन धीरे-धीरे ही सही लेकिन कम हो सकता है. यहां सुबह की कुछ ऐसी आदतों (Habits) के बारे में बताया जा रहा है जो रोज सुबह अपनाई जाएं तो शरीर का वजन खुद ही कम होने लगता है और आपको एक्स्ट्रा टाइम वर्कआउट पर देने की जरूरत भी नहीं है.
शुगर लेवल कम करने के लिए खाए जा सकते हैं ये 3 तरह के पत्ते, डायबिटीज के मरीज ऐसे करें सेवन
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
वजन कम करने वाली आदतें | Habits That Help In Weight Loss
खाली पेट पानी पीनासुबह उठकर मुंह-हाथ धोते ही खाली पेट पानी पीने पर फायदा मिलता है. कोशिश करें कि सुबह कुछ भी खाने से कम से कम आधे-एक घंटे पहले हल्का गर्म पानी (Warm Water) पिएं. गर्म पानी वजन घटाने में सहायक साबित होता है. साथ ही, आप चाहे तो इस पानी में एक चम्मच चिया सीड्स मिलाकर भी पी सकते हैं.
खाएं पौष्टिक नाश्ताकोशिश करें कि आप नाश्ते में उन चीजों को शामिल करें जो वजन घटाने में सहायक साबित होती हैं. जरूरत से ज्यादा तला-भुना या मसालेदार खाना खाने से परहेज करें. पोहा (Poha), इडली, उपमा, सूजी का चीला, बेसन का चीला, ओट्स और दलिया आदि नाश्ते के अच्छे ऑप्शंस साबित होते हैं.

दिनभर में आपको ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन तो करना ही चाहिए, लेकिन, कुछ ऐसा सटीक समय भी है जब गर्म पानी पीने पर फैट (Fat) पिघलने लगता है. जब भी आप कुछ खाएं उसके 20 मिनट बार हल्के गर्म पानी का सेवन करें.

नाश्ता करने के बाद सीधा लंच तक कुछ खाने का इंतजार ना करें. आप मिड मॉर्निंग में यानी साढ़े दस से साढ़े ग्यारह बजे के बीच कुछ खाएं. आप सेब, संतरा या फिर कोई भी मौसमी फल खा सकते हैं. इसके अलावा, छाछ, ग्रीन टी (Green Tea) या फिर नारियल पानी भी पी सकते हैं.
खाने का समयआप क्या खा रहे हैं इसके साथ ही कब खा रहे हैं इसका असर भी आपके वजन पर पड़ता है. रात में कोशिश करें कि आप 8 बजे तक डिनर कर लें. इसके बाद अगली सुबह 8 बजे से पहले कुछ ना खाएं. इससे खुद ब खुद आपका शरीर इंटरमिटेंट फास्टिंग में ढल जाता है और वजन कम होने में मदद मिलती है.

Photo Credit: iStock
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं