Hair Care: दालचीनी रसोई का ऐसा मसाला है जिसका एक नहीं बल्कि कई तरह से इस्तमाल किया जाता है. दालचीनी औषधीय गुणों से भरपूर होती है. इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं जो इसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद बनाते हैं. लेकिन, दालचीनी (Cinnamon) के फायदे सिर्फ सेहत तक ही सीमित नहीं हैं बल्कि इससे त्वचा और बालों को भी फायदा मिलता है. बालों की बात की जाए तो दालचीनी बालों के लिए मैजिकल इंग्रीडिएंट की तरह काम करती है. इस मसाले से स्कैल्प पर ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होने में मदद मिलती है. यह हेयर ग्रोथ (Hair Growth) बेहतर बनाने से लेकर बालों का झड़ना रोकने तक में फायदेमंद है. ऐसे में यहां जानिए सिर पर किस-किस तरह से दालचीनी को लगाया जा सकता है.
कब्ज का रामबाण इलाज कही जाती है यह चीज, रात में पीकर सोने पर सुबह फटाफट खाली होगा पेट
बालों पर कैसे लगाएं दालचीनी | How To Apply Cinnamon On Hair
दालचीनी का हेयर मास्कबालों पर दालचीनी बनाने के लिए इसका हेयर मास्क बनाकर लगाया जा सकता है. दालचीनी का हेयर मास्क बनाने के लिए 2 चम्मच दालचीनी के पाउडर (Cinnamon Powder) में 2 चम्मच शहद और 2 चम्मच ही नारियल का तेल या ऑलिव ऑयल मिला लें. इसमें एक अंडा भी डाला जा सकता है. इस तैयार हेयर मास्क को बालों पर लगाकर आधे घंटे रखें जिससे इन सभी इंग्रीडिएंट्स का असर स्कैल्प पर होने लगे. इसके बाद सिर धोकर साफ कर लें. बाल मुलायम हो जाएंगे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बालों की ग्रोथ बेहतर करने के लिए दालचीनी को नारियल के तेल में मिलाकर सिर पर लगाएं. 2 चम्मच नारियल के तेल में आधा चम्मच दालचीनी का पाउडर मिला लें. इस मिश्रण को मिक्स करें और स्कैल्प पर मलें. इसे एक से डेढ़ घंटे लगाकर रखने के बाद धोकर हटाएं.
दालचीनी और दहीइस हेयर मास्क को बनाने के लिए एक कप दही में एक चम्मच दालचीनी, एक चम्मच शहद (Honey) और एक से डेढ़ चम्मच नारियल तेल डालें. इस तैयार मास्क को बालों पर लगाकर 20 से 30 मिनट रखें और सिर धोकर साफ कर लें. दालचीनी का यह हेयर मास्क हेयर फॉलिकल्स को फायदा देता है. इससे हेयर वॉल्यूम बेहतर होने में भी असर दिखता है.
दालचीनी के पानी से धोएं बालबालों की ग्रोथ बेहतर करने के लिए ही नहीं बल्कि बालों को चमकदार और मुलायम बनाने के लिए भी दालचीनी का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए दालचीनी की डंडी को पानी में डालकर उबाल लें. इस पानी को ठंडा करें और बालों को शैंपू से धोने के बाद इसे सिर पर उड़ेलें. दालचीनी का पानी स्कैल्प पर जमे बिल्डअप को भी साफ कर देता है और बालों को चमकदार बनाता है सो अलग.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं