Yoga Poses: योगा शरीर को अंदरूनी ही नहीं बल्कि बाहरी रूप से भी दुरुस्त रखती है. योगा बड़े और बच्चे सभी के लिए अच्छी है और योगा करने पर मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है. बच्चों को बचपन से ही योगा कराई जाए तो उनके शरीर में लचकता बनी रही है. फ्लेक्सिबल होने पर वे खेलों में, डांस में या फिर किसी और एक्टिविटी में भी बेहद अच्छे हो सकते हैं. इसके साथ ही, योगा करने पर बच्चों में चुस्ती बनी रहती है और इससे सेहत अच्छी रहती है सो अलग. जानिए कौन-कौनसे आसान योगासन बच्चों को करवाए जा सकते हैं.
कमजोर बालों के लिए इन आयुर्वेदिक पाउडर को किया जा सकता है इस्तेमाल, Strong Hair पा लेंगे आप
बच्चों के लिए योगासन | Yoga Poses For Children
भुजंगासनइस योगासन को कोबरा पोज भी कहते हैं. भुंजगासन करना आसान है और इससे फ्लेक्सिबिलिटी भी बढ़ती है. भुंजगासन करने के लिए पेट के बल लेटा जाता है. इसेक बाद हथेलियों को शरीर के दोनों तरफ रखकर पेट के ऊपर के हिस्से को ऊपर हवा में उठाया जाता है. शरीर को हाथों के बल ही हवा में उठाना होता है और निचला शरीर जमीन पर ही लगा रहता है. कोबरा पोज में सिर को भी पीछे रखा जाता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
चेहरे पर नजर आने लगे हैं बड़े-बड़े गड्ढे, तो इन घरेलू नुस्खों से कम होने लगेगी Open Pores की दिक्कत
ताड़ासनताड़ासन करने के लिए सीधे खड़े होते हैं. इसके बाद हाथों को ऊपर की तरफ उठाकर शरीर को ऊपर की ओर ही खींचना होता है. पैरों के तलवे जमीन पर ही लगे रहते हैं. पोश्चर को होल्ड करके धीरे-धीरे सांस ली जाती है और छोड़ी जाती है. इस पोज को कुछ दर होल्ड करने के बाद सामान्य मुद्रा में आया जाता है.
मार्जरी आसनमार्जरी आसन को कैट पोज भी कहते हैं. इस योगासन को करने के लिए घुटनों के बल जमीन पर बैठते हैं. इसके बाद कमर आगे की तरफ मोड़कर दोनों हथेली जमीन पर रखी जाती हैं. सिर को भी नीचे झुकाया जाता है. कलाई, कोहनी और कंधे जमीन से ऊपर एकदम सीधे होने चाहिए. ठुड्डी को छाती से लगाया जाता है और पीठ ऊपर की तरफ उठी हुई रहती है. इस योगासन से रीढ़ और गर्दन को खासतौर से फायदा मिलता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं